भारत-न्यूजीलैंड मैच का समय बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे

eee01a8d5ac350e188d3917ed9acf8911793691249845143 original


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सात सालों के सूखे को खत्म करना चाहेगी. दरअसल, भारत ने फरवरी, 2019 से न्यूजीलैंड में कोई वनडे मैच नहीं जीता है. खैर, भारत और न्यूजीलैंड के पहले वनडे की बात करें तो मुकाबले की तारीख सबको पता है, लेकिन टाइमिंग को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. दरअसल, टी20 मैचों से वनडे की टाइमिंग बिल्कुल अलग है. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज के सभी पांच मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुए थे, लेकिन वनडे मैचों की टाइमिंग बिल्कुल अलग है. ऑकलैंड में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच की बात करें तो भारतीय समय के अनुसार यह मैच सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होगा. वहीं मैच का टॉस सुबह सात बजे होगा. 

भारत और न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच भारतीय समय के अनुसार, सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होगा. अगर किसी तरह का विलंब नहीं होता है तो मैच दोपहर तीन बजे तक खत्म हो जाएगा. आप सुबह की चाय के साथ मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. खास बात यह है कि वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी एक्शन में दिखेंगे. 

भारत और न्यूजीलैंड के पहले वनडे मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप्प पर आएगी. हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में आप कमेंट्री का लुत्फ उठा सकेंगे. इसके अलावा आप abplive.com पर भी मैच का लाइव स्कोर और मुकाबले के सभी अपडेट्स हासिल कर सकेंगे. 

पहले वनडे के लिए भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, केएल राहुल, ईशान किशन, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी डार, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव 

पहले तीन वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम- मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ​​ब्लेयर टिकनर. (डेवोन कॉनवे पहले वनडे से बाहर हो गए हैं. उनके रिप्लेसमेंट का एलान होना बाकी है)

यह भी पढ़ें- 

विराट-रोहित जड़ेंगे शतक या न्यूजीलैंड गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *