आपका भी UPI अकाउंट हो सकता है फ्रीज, जानें क्या कहता है RBI

9211adc61d7ea2890049dfe01e006b8817888730425911346 original


आजकल पेमेंट के लिए अधिकतर लोग केवल यूपीआई का ही इस्तेमाल कर रहे हैं. यूपीआई के आने के बाद से तो जैसे कैश रखना लोगों ने लगभग बंद ही कर दिया है. इसी बीच अब कई मामले ऐसे भी सामने आ रहे हैं, जिनमें लोगों के यूपीआई अकाउंट फ्रीज भी हो रहे हैं. वो भी किसी स्कैम के चलते, इस बारे में हाल ही में केरल के एक व्यक्ति ने शिकायत की है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट X (पहले ट्विटर) पर केरल के रहने वाले फुटुम्बाका सुमा ने एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके खाते में दो बार किसी अनजान यूपीआई से कुछ रुपये आए, जिसके बाद HDFC बैंक ने बिना कोई नोटिस दिए उनका खाता ही फ्रीज कर दिया है. शख्स ने इस पोस्ट में केरल पुलिस को टैग करते हुए लिखा:

ये भी पढ़ें: 20% बोनस की कर लें तैयारी, 21000 सैलरी वालों को सीधा फायदा

‘मैं आपके ध्यान में ये बात लाना चाहता हूं कि 31 अगस्त और 4 अगस्त को मुझे UPI के जरिए दो अनजान पेमेंट मिले. मैंने उन्हें वापस नहीं भेजा क्योंकि मुझे लगा कि ये कोई स्कैम हो सकता है. जब भेजने वाले ने व्हॉट्सएप पर मुझसे संपर्क किया, तो मैंने जिम्मेदारी दिखाते हुए कहा कि वो अपने बैंक से संपर्क करें और मैं सही तरीके से पैसे वापस करवा दूंगा, क्योंकि मैं किसी स्कैम का हिस्सा नहीं बनना चाहता था. इसके बाद, HDFC ने उस रकम को रोक दिया और मेरा पूरा अकाउंट फ्रीज कर दिया.’

आगे उन्होंने लिखा, ‘केरल हाई कोर्ट का एक फैसला है जिसके अनुसार बैंक सिर्फ विवादित रकम को ही फ़्रीज कर सकते हैं, पूरे अकाउंट को नहीं. मैं कैसे गुजारा करूं? मैं अपने पेमेंट कैसे करूं और कर्मचारियों को उनकी सैलरी कैसे दूं? मैंने साइबर सेल को ईमेल भी लिखा है. उनकी रिस्पॉन्स टीम बहुत अच्छी थी. मैं अभी जबड़े और रीढ़ की हड्डी की चोट से उबर रहा हूं. ऐसे में मुझसे ये उम्मीद कैसे की जा सकती है कि मैं इन छोटे-मोटे मामलों को सुलझाने के लिए बैंक जाऊं?’

ये भी पढ़ें: आलू बनाएगा मालामाल, त्योहारों से पहले खूब भर लें जेबें

क्या कहते हैं नियम?
RBI और कोर्ट के नियमों के मुताबिक, कोई भी बैंक आपके पूरे खाते को फ्रीज नहीं कर सकता है. नियमों के अनुसार बैंक ऐसे मांलों में सिर्फ डिस्प्यूटेड अमाउंट पर ही होल्ड लगा सकता है. ना कि पूरे खाते को फ्रीज कर सकता है. जिससे यूजर बाकी की रकम का इस्तेमाल कर सके. यदि आपके खाते को कोई बैंक ऐसे ही किसी मामले में फ्रीज कर देता है, तो 24 घंटे के अंदर आपको बैंक को इस बारे में सूचित करना होगा. जिससे बैंक तत्काल इस मामले को सुलझा सके.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *