Passport Fee Hike: टूरिस्ट्स को झटका! पासपोर्ट बनवाना अब महंगा, किस रूट पर जाने के लिए कितना करना होगा खर्च?

913a450e20f786b1f6ae1d65c8b5c68017824605918601257 original


New Passport Fees India 2026: अगर आप विदेश घूमने की तैयारी कर रहे हैं या जल्द ही नया पासपोर्ट बनवाने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. भारत सरकार ने पासपोर्ट से जुड़ी फीस में बड़ा बदलाव किया है. नए नियमों के तहत अब नया पासपोर्ट बनवाने, पासपोर्ट दोबारा जारी कराने  और तत्काल सेवा लेने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. संशोधित शुल्क 1 जुलाई 2026 से लागू होंगे.

कितनी बढ़ेगी फीस?

सरकार ने पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के तहत नई फीस का ऐलान किया है. इसके बाद 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट और उसके री-इश्यू की फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है. वहीं, अगर आप तत्काल सेवा के जरिए पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, तो अब इसके लिए 5,000 रुपये देने होंगे, जबकि पहले इसकी फीस 3,500 रुपये थी.

इसे भी पढ़ें-Divya Dakshin Yatra: सिर्फ 15K में पूरा साउथ इंडिया घुमा रहा IRCTC, खाने-पीने और रहने के साथ 8 रात का रहेगा ट्रिप

इसमें भी हुआ है बदलाव

इसके अलावा 60 पेज वाले पासपोर्ट की फीस में भी बढ़ोतरी की गई है. नया 60 पेज का पासपोर्ट बनवाने या री-इश्यू कराने के लिए अब 3,500 रुपये खर्च करने होंगे. पहले इसके लिए 2,000 रुपये देने पड़ते थे. वहीं, 60 पेज वाले पासपोर्ट की तत्काल सेवा की फीस बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दी गई है. खोए या खराब पासपोर्ट को दोबारा जारी कराने और पासपोर्ट से जुड़ी कुछ दूसरी सेवाओं के शुल्क में भी बदलाव किया गया है.

यात्रियों पर कितना पड़ेगा असर?

अगर कोई व्यक्ति विदेश यात्रा पर एक लाख रुपये या उससे ज्यादा खर्च कर रहा है, तो पासपोर्ट फीस में बढ़े हुए एक-दो हजार रुपये शायद ज्यादा महसूस न हों. लेकिन जिन परिवारों में एक साथ कई लोगों का पासपोर्ट बनना है, उनके लिए यह बढ़ोतरी जेब पर असर डाल सकती है.

समय रहते करा लें रिन्यू

अगर आपके पासपोर्ट की वैधता खत्म होने वाली है या उसके पन्ने लगभग भर चुके हैं, तो आखिरी समय तक इंतजार न करें. समय रहते पासपोर्ट रिन्यू कराने से न सिर्फ तनाव कम होगा, बल्कि तत्काल सेवा के अतिरिक्त खर्च से भी बचा जा सकेगा. ध्यान रखें कि कई देश वीजा जारी करने के लिए कम से कम छह महीने की वैधता वाला पासपोर्ट मांगते हैं.

कई मामलों में एयरलाइंस भी कम वैधता वाले पासपोर्ट पर बोर्डिंग देने से इनकार कर सकती हैं. इसलिए विदेश यात्रा की योजना बनाते समय सबसे पहले अपने पासपोर्ट की एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें. अगर आप कभी-कभार विदेश यात्रा करते हैं, तो 36 पेज वाला पासपोर्ट आपके लिए पर्याप्त हो सकता है. वहीं, जो लोग अक्सर विदेश जाते हैं, उनके लिए 60 पेज वाला पासपोर्ट बेहतर विकल्प माना जाता है, क्योंकि इसमें ज्यादा पन्ने होने से जल्दी री-इश्यू कराने की जरूरत नहीं पड़ती.

इसे भी पढ़ें-IRCTC Tour Package: रहने-खाने की टेंशन खत्म, मात्र इतने रुपये में IRCTC करा रहा 3 धाम और 11 ज्योतिर्लिंग की यात्रा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *