शहनाज गिल को नहीं है फिल्म ‘100%’ के न बनने का दुख, एक्ट्रेस ने बताई वजह

87f42b7de4f3cae4e4f3e68acda0445417892820651581483 original


टीवी और रियलिटी शो से निकलकर पंजाबी और हिंदी फिल्मों तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली शहनाज गिल अपनी नई फिल्म ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वे गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आएंगी. ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमा में रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म से जुड़े लोग फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हैं.

इसी दौरान शहनाज गिल ने भी हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में शहनाज ने अपनी एक पुरानी फिल्म के रुकने और फिल्मों को चुनने के तरीके पर बात की. उन्होंने बताया कि अब वह अपने काम को लेकर पहले से ज्यादा सोच-समझकर फैसले लेती हैं.

ये भी पढ़ें: अजीत कुमार को गले गलाने के लिए दौड़े थलापति विजय, तृषा कृष्णन भी साथ आईं नजर

रुकी फिल्म को लेकर क्या बोलीं शहनाज?

शहनाज से जब साजिद खान की फिल्म ‘100%’  के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसी चीजों को ज्यादा सीरियस नहीं लेती. अगर कोई फिल्म नहीं बन पाई तो हो सकता है कि उसके पीछे कोई वजह हो और उसका न बनना ही बेहतर हो.’

उन्होंने साफ कहा, ‘जब तक कोई प्रोजेक्ट पूरी तरह बनकर तैयार न हो जाए, तब तक उसके बारे में ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए.’ शहनाज का मानना है कि फिल्म बनने से पहले बहुत कुछ बदल सकता है. अगर किसी प्रोजेक्ट को लेकर पहले ही लोगों की उम्मीदें बन जाएं और बाद में वह रिलीज न हो, तो ऑडियंस को निराशा हो सकती है.

ये भी पढें: ‘गलत के खिलाफ आवाज उठाएं’, शाहरुख खान के पान मसाला एड पर इस टीवी एक्टर ने कसा तंज

फिल्मों में छोटा-बड़ा रोल नहीं, असर मायने रखता है

शहनाज ने हिंदी फिल्मों में अब तक मिले रोल्स पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि रोल छोटा है या बड़ा, सबसे जरूरी चीज है कि वह किरदार कितना असर छोड़ता है.’ एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ऐसे रोल चाहिए जिनका ऑडियंस पर असर पड़े. इसी वजह से वह आगे आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं.

शहनाज बोलीं, ‘मेहनत के पैसे लेने चाहिए’

शहनाज ने बातचीत में काम और पैसों को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि जब कोई इंसान अपने काम की मेहनत का पैसा नहीं लेता, तो धीरे-धीरे लोग उसके काम को सीरियली से लेना कम कर देते हैं.

उन्होंने अपने पुराने अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि कई बार रिश्तों या दोस्ती की वजह से लोग मुफ्त में काम कर देते हैं. लेकिन जब यही चीज बार-बार होने लगे, तो बात सिर्फ पैसों की नहीं रहती, बल्कि अपने काम की इज्जत की हो जाती है. शहनाज के मुताबिक, हर इंसान को अपनी मेहनत की कीमत मिलनी चाहिए.

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज गिल जसनीत कौर के किरदार में नजर आ रही हैं, जबकि गिप्पी ग्रेवाल नेहल सिंह बने हैं. कहानी में जसनीत और उसका भाई लोगों के पैसे लेकर गायब हो जाते हैं, जिसके बाद नेहल उन्हें ढूंढने निकलता है. जसनीत की तलाश में वह पंजाब से कोलकाता और फिर कनाडा पहुंच जाता है. कहानी में कई ट्विस्ट सामने आते हैं. फिल्म कॉमेडी, रोमांस और एक्शन का मिक्सचर है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *