
गणेश चतुर्थी के मौके पर जहीर इकबाल भी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे. इस दौरान जहीर पैर में चोट के चलते स्टिक के सहारे चलते नजर आए.

जहीर इकबाल को इस हालत में देखकर वहां मौजूद लोगों और फैंस का ध्यान उनकी ओर खिंच गया. इस दौरान जब पैपराजी ने जहीर से पूछा कि उन्हें क्या हुआ, तो सोनाक्षी सिन्हा ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया.

सोनाक्षी सिन्हा ने हंसते हुए कहा, ‘ये मैंने नहीं किया है.’ हालांकि, इस दौरान सोनाक्षी जहीर का हाथ थामे नजर आईं. सीढ़ियों से उतरते वक्त उन्होंने जहीर को संभाला और उनका साथ दिया.

सोनाक्षी और जहीर ने साथ में पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए. दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. दोनों का ये अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

सोनाक्षी सिन्हा के लुक की बात करें तो वो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लुक में नजर आईं. उन्होंने टील ब्लू कलर का सलवार सूट पहना था, जिस पर गोल्डन जरी की कढ़ाई उनके आउटफिट को और खूबसूरत बना रही थी.

इसके साथ उन्होंने मैचिंग ड्रेप स्टाइल दुपट्टा कैरी किया था. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सोनाक्षी ने बालों को स्लीक बैक बन में बांधा था. मिनिमल ज्वेलरी और सटल मेकअप में उनका लुक काफी ग्रेसफुल लग रहा था.

जहीर इकबाल भी गणपति दर्शन के दौरान इंडो-वेस्टर्न लुक में नजर आए. उन्होंने ऑफ-व्हाइट कलर की शॉर्ट कुर्ती पहनी थी, जिसे उन्होंने वाइड-लेग ब्लैक ट्राउजर के साथ पेयर किया था. उनका ये स्टाइलिश अंदाज काफी स्मार्ट लग रहा था.

बता दें कि सोनाक्षी ने 23 जून 2024 को जहीर के साथ शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी. यहीं पहली बार दोनों मिले और उनकी दोस्ती हुई.
Published at : 16 Sep 2026 01:55 PM (IST)
Tags :