देशभर में धनतेरस और दिवाली की तैयारी शुरू हो गई है. अब लोग सोना-चांदी खरीदने से लेकर घर सजाने के लिए सामान की खरीदारी और सारे दूसरे जरूरी काम निपटा रहे हैं. ऐसे में अगर आपको बैंक जाकर कोई काम करना है तो छुट्टियों की जानकारी पहले से होनी चाहिए. इस बार धनतेरस के दिन बैंक बंद है या नहीं, इसके बारे में काफी ज्यादा कंफ्यूजन है. आइए जानते हैं कि क्या 6 नवंबर को बैंक बंद है?
बैंक छुट्टियों के कैलेंडर देखते हुए हम ये भी जानेंगे कि धनतेरस के बाद बैंक की छुट्टी का क्या अपडेट है और दिवाली से भाईदूज तक बैक से जुड़े काम किस दिन तक और कहां- कहां नहीं हो पाएंगे. यहां से समझें.
धनतेरस पर बैंक खुले हैं या बंद?
धनतेरस इस साल शुक्रवार, 6 नवंबर के दिन है. इस दिन दिल्ली समेत ज्यादातर राज्यों में बैंक शाखाओं में काम होगा. मतलब ग्राहक बैंक जाकर कैश जमा करने, चेक से जुड़े काम, पासबुक अपडेट कर सकते हैं. मतलब धनतेरस के दिन बैंक हॉलिडे नहीं है.
लेकिन फिर भी आपको बैंक जाने से पहले अपनी शाखा या RBI की छुट्टी लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए.
दिवाली के दिन बैंक बंद हैं क्या?
दिवाली इस साल 8 नवंबर 2026 को रविवार के दिन पड़ रही है. रविवार को बैंक शाखाएं वैसे भी बंद रहती हैं. इसलिए दिवाली के दिन बैंक बंद है.
इसके अलावा दिवाली के आसपास भी लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे त्योहारों की वजह से कुछ जगहों पर 9, 10 और 11 नवंबर को भी बैंक बंद हैं.
दिवाली से भाई दूज तक बैंक छुट्टी की लिस्ट-
| तारीख | दिन | छुट्टी है या नहीं? | क्यों है छुट्टी? | कहां है छुट्टी? |
| 8 नवंबर | रविवार | बंद है बैंक | दिवाली और रविवार | पूरे देश में |
| 9 नवंबर | सोमवार | बंद है बैंक | दिवाली / लक्ष्मी पूजा / गोवर्धन पूजा | त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश |
| 10 नवंबर | मंगलवार | बंद है बैंक | बाली प्रतिपदा / गोवर्धन पूजा / विक्रम संवत नववर्ष | गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम |
| 11 नवंबर | बुधवार | बंद है बैंक | भाई दूज / लक्ष्मी पूजा / चित्रगुप्त पूजा | सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश |
बैंक बंद होने पर भी कौन- से काम कर सकेंगे?
धनतेरस से दिवाली के बीच चाहे जितने भी दिन बैंक बंद हो लेकिन आपके काम नहीं रुकेंगे. जैसे आप UPI से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और एटीएम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. नेट बैंकिंग भी कर सकते हैं. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से ही सारी शॉपिंग भी हो जाएगी और बैंक की छुट्टी से ज्यादा परेशानी नहीं होगी.
सैलरी से पेट नहीं भर रहा, 47% भारतीय कर रहे हैं डबल कमाई- रिपोर्ट