रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया

7404c7a1e1e0406a98f5ccb210534a7d17928304254771364 original


भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीती. अब बुधवार, 4 नवंबर से दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले फरवरी, 2019 का वनडे मैच चर्चा में है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 35 रनों से हराया था. 

बात यह है कि भारत पिछले करीब साढ़े सात सालों से न्यूजीलैंड में कोई वनडे मैच नहीं जीता है. अब बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच खेला जाना है. ऐसे में न्यूजीलैंड में वनडे में भारत की आखिरी जीत की चर्चा होने लगी. इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 16 गेंद में 02 और शुभमन गिल ने 11 गेंद में सिर्फ 07 रन बनाए थे. भारत के 7 खिलाड़ी डबल डिजिट के स्कोर में भी नहीं पहुंच सके थे. फिर भी जीत टीम इंडिया की हुई.

भारत ने न्यूजीलैंड को 35 रनों से हराया 

भारतीय टीम पहले खेलने के बाद 49.5 ओवर में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. भारत के लिए अंबाती रायडू ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए. इसके अलावा विजय शंकर ने 64 गेंद में 45 और केदार जाधर ने 45 गेंद में 34 रन बनाए. वहीं हार्दिक पांड्या ने 22 गेंद में 45 रनों की पारी खेली. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 44.1 ओवर में सिर्फ 217 रनों पर ढेर हो गई. कीवी टीम के लिए जेम्स नीशम ने 32 गेंद में 44, केन विलियमसन ने 73 गेंद में 39 और टॉम लाथम ने 49 गेंद में 37 रनों की पारी खेली.

इसके बाद भारतीय टीम ने दो बार न्यूजीलैंड का दौरा किया, लेकिन दोनों ही बार वनडे सीरीज में वो एक भी मैच नहीं जीत सकी. 2020 और 2022 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया. 2022 में पहला वनडे कीवी टीम ने जीता और फिर बाकी दोनों मैच बारिश में धुल गए. वहीं 2020 में न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ किया था.  

यह भी पढ़ें- 

NZ 26 और IND सिर्फ 14, न्यूजीलैंड में भारत का रिकॉर्ड ‘शर्मनाक’; 7 साल से नहीं जीता वनडे मैच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *