दलेर मेहंदी विवाद पर अभिजीत भट्टाचार्य ने किया रिएक्ट, बोले- मैं कभी जनता को धोखा नहीं दूंगा

1aa2a3484bcdb88eefa0688cf8ff944f1793804127919587 original


सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में दलेर मेहंदी शो विवाद पर रिएक्ट किया है. अभिजीत का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का है. इस वीडियो में अभिजीत ने कहा कि वो लाइव शोज में लिपसिंक के खिलाफ हैं. उन्होंने दलेर मेहंदी विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि वो खुद कभी जनता को धोखा नहीं देंगे.

अभिजीत वीडियो में बोल रहे हैं, ‘यहां पर किसी को भी परमिशन मत दीजिए अगर वो लाइव के नाम पर गाना नहीं गा रहा है. अभी कुछ दिन पहले एक केस हुआ था जहां पर स्टेज पर आकर मंत्री साहब ने कहा. बिल्कुल सच कहा था उन्होंने कि आप गाना नहीं गा रहे हैं. आपसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा. उन्होंने सही कहा था. लेकिन वो विलेन बन गए. इसी स्टेज पर ऐसा होता है. आप लोग छत्तीसगढ़ में ये मत होने देना.’

अभिजीत का रिएक्शन

आगे उन्होंने कहा, ‘मैं जैसा भी गाऊंगा. गलत गाऊंगा, खराब गाऊंगा. गला खराब है. थक जाऊंगा. बेसुरा गाऊंगा, लेकिन जो भी गाऊंगा लाइव गाऊंगा. ये वो कीमत है जो आप टाइम दे रहे हो इतना खर्चा करके. मुझे बुलाया है, इसके पीछे इतनी मेहनत है प्रशासन की. आपकी. आप लोगों को नमन करता हूं. मैं कभी आ लोगों इस तरह से चीट नहीं करूंगा. गाने के नाम पर मुंह नहीं हिलाऊंगा. ऐसा लोग करते हैं.’

दलेर मेहंदी विवाद
दलेर मेहंदी विवाद की बात करें तो वो उत्तराखंड गए थे परफॉर्मेंस के लिए. इस दौरान उनकी परफॉर्मेंस बीच में रोक गई और उत्तराखंड केबिनेट मिनिस्टर सुबोध उन्नियाल ने उन्हें काफी कुछ सुनाया. उन्होंने दलेर मेहंदी से कहा कि आप सही से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं गाएंगे कैसे? बात में मिनिस्टर ने एएनआई से बातचीत में बताया था कि दलेर मेहंदी को 35 लाख रुपये मिले थे परफॉर्मेंस के.

दलेर मेहंदी और मंत्री का वीडियो वायरल होने के बाद कई सिंगर्स और एक्टर्स ने दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *