जन्मदिन पर विराट कोहली ने किया खुलासा, बताई अपनी फेवरेट ODI पारी

518c09a60b5419af9489431b98b42a0117938577692641212 original


विराट कोहली के 38वें जन्मदिन के मौके पर स्टार स्पोर्ट्स ने क्रिकेटर के साथ बातचीत का वीडियो शेयर किया. कोहली को उनकी 2 वनडे पारियों में से बेस्ट चुनने के लिए कहा गया, जिसे वह चुनते फिर उसके साथ एक और यादगार पारी को रखकर फिर किसी एक को चुनने के लिए कहा जाता. उन्होंने कई शतकीय पारियों में से उस पारी को बेस्ट चुना, जिसमें उन्होंने कुल 50 रन भी नहीं बनाए थे.

विराट कोहली के सामने सबसे पहले उनकी 2012 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 133 रनों की नाबाद पारी और 2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 35 रनों की पारी को रखा गया. कोहली ने 35 रन की पारी को बेस्ट चुना.

वर्ल्ड कप फाइनल में खेली गई 35 रनों की पारी को उन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 85 रन की पारी, 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 122 रनों की पारी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 में खेली गई 160 रनों की पारी से ऊपर रखा.

43 रनों की पारी को चुना बेस्ट

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 43 रनों की पारी को 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में खेली गया 35 रनों की पारी से बेस्ट चुना.

इसके बाद 43 रनों की उस यादगार पारी के साथ उन्हें ऑप्शन के रूप में 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 183 रन की पारी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 2015 में 138 रन की पारी, 2015 में पाक के खिलाफ 107 रन की पारी को दिया गया. लेकिन उन्होंने हर बार 43 रन की पारी को चुना, जो उनके द्वारा उनकी बेस्ट वनडे पारी चुनी गई.

यह भी पढ़ें- Birthday Special: 38 साल के हुए विराट कोहली, देखें उनके 38 रिकार्ड्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *