Diwali Diya Safety: दिवाली पर घर की इन जगहों पर भूलकर भी न जलाएं दीए, हो सकता है खतरा

437fdea02b4893243bd465574207220a17937839805781472 original


दिवाली का त्योहार दीयों और रोशनी के बिना अधूरा लगता है. इस दिन लोग घर के मुख्य दरवाजे से लेकर बालकनी, पूजा घर और छत तक दीए जलाकर सजावट करते हैं. घर को सुंदर दिखाने के लिए कई लोग खिड़कियों, फर्नीचर और सीढ़ियों के पास भी दीए रख देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सजावट के लिए उठाया गया यही कदम कभी-कभी बड़े हादसे की वजह बन सकता है? आइए जानते हैं दिए लगाते समय किन बातों का ख्याल रखें.

पर्दों, सोफे और बिजली के बोर्ड के पास न रखें दीए

घर में पर्दे, सोफा, बेडशीट और कुशन जैसी चीजें आसानी से आग पकड़ती हैं. कई बार हवा चलने से पर्दे हिलकर जलते हुए दीए के संपर्क में आ जाते हैं. इसलिए दीए को इन चीजों से पर्याप्त दूरी पर रखें. इसके अलावा बिजली के स्विच बोर्ड, खुले तारों, एक्सटेंशन बोर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पास भी दीया जलाने से बचें. दीये की लौ से आसपास रखी ज्वलनशील चीजों में आग लग सकती है. वहीं, बिजली के तारों या खराब बोर्ड के पास दीया रखने से भी खतरा बढ़ता है. घर में सजावट के लिए लगाई गई झालरों और लाइटों के बिल्कुल पास भी दीया न रखें. बेहतर होगा कि दीया किसी मजबूत और समतल सतह पर रखें, जहां उसके गिरने या किसी चीज के संपर्क में आने की आशंका न हो.

यह भी पढ़ें : Woollen Clothes Smell: ऊनी कपड़ों से आ रही है गंदी बदबू, धोते समय करें ये काम 

रसोई, गैस सिलेंडर और आने-जाने के रास्तों पर बरतें सावधानी

रसोई में गैस चूल्हा, सिलेंडर, खाना पकाने का तेल और दूसरी ज्वलनशील चीजें मौजूद होती हैं. ऐसे में गैस चूल्हे या सिलेंडर के पास दीया जलाना जोखिम भरा हो सकता है. अगर रसोई में पूजा करनी हो तो दीया ऐसी सुरक्षित जगह पर रखें, जहां गैस या तेल के संपर्क में आने की आशंका न हो. इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे, सीढ़ियों और गलियारों में भी दीए इस तरह न रखें कि किसी के पैर से टकराकर वे गिर जाएं. इन जगहों से परिवार के सदस्य लगातार आते-जाते हैं. छोटे बच्चे या पालतू जानवर भी खेलते हुए दीये को गिरा सकते हैं. इसलिए दीयों को रास्ते से हटकर सुरक्षित जगह पर रखें और बच्चों को जलते दीयों के पास अकेला न छोड़ें.

दीया जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली पर दीए हमेशा मजबूत, स्थिर और समतल सतह पर रखें. उनके आसपास कागज, कपड़े, प्लास्टिक या दूसरी ज्वलनशील चीजें न रखें. दीयों को ऐसी जगह जलाएं जहां वे किसी के संपर्क में न आएं और आसानी से गिरें नहीं. घर से बाहर जाते समय या सोने से पहले सभी दीये बुझा दें. जलते हुए दीयों को लंबे समय तक बिना निगरानी के न छोड़ें. बच्चों को दीये और मोमबत्तियां जलाने न दें और उन्हें आग से सुरक्षित दूरी पर रखें. घर में आग बुझाने के लिए  आग बुझाने वाली वस्तुएं रखना भी फायदेमंद होता है. थोड़ी सी सावधानी से आप दिवाली पर अपने घर को खूबसूरती से रोशन करने के साथ परिवार और घर को भी सुरक्षित रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Spider Web Cleaning: इन तरीकों से करें छत पर लगे मकड़ी जालों की सफाई, आसान हो जाएगा काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *