सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!

9a9db035beb5941900ccdae76a6a3f1017938548353991212 original


सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया. वैसे उनका जन्मदिन पिछले महीने 12 तारीख को था, लेकिन उन्होंने सेलिब्रेशन का वीडियो बीती रात शेयर किया. वीडियो में उनके परिवार वालों ने जन्मदिन की बधाई देते हुए अच्छा जीवनसाथी मिलने का आशीर्वाद दिया. उनकी भाभी और अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक ने कहा कि इसी साल तुम्हे एक अच्छा सा जीवनसाथी मिले.

सचिन तेंदुलकर ने भी सारा तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “आशा करता हूं कि तुम्हे कोई इंटरेस्टिंग सा जीवनसाथ मिले. उन्होंने कहा, मुझे और ज्यादा नहीं बोलना चाहिए. और तुम बस ऐसे ही पाजिटिविटी फैलाती रहो.” इसे देखकर तो लगता है कि सारा की बहुत जल्द शादी होने वाली है और घर में तैयारी शुरू भी हो गई है.

सारा की मां अंजलि तेंदुलकर ने कहा, “प्रार्थना करती हूं कि तुम्हारी सभी इच्छाएं पूरी हों.” अर्जुन ने मजाकिए अंदाज में कहा, “जन्मदिन की शुभकामाएं, बस इतना ही.” इस पर सभी हंसने लगे. सानिया की मां ने सारा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि तुम 2 जुड़वा बच्चों की बुआ बनो.

सानिया चंडोक ने सारा से कहा, “आशा है इस साल तुम्हे एक ऐसा जीवनसाथी मिले जो पेरी क्रॉस रोड में रहता हो. जिससे तुम हमेशा हमारे करीब रहो.” इन बातों से ऐसा लगता है कि सारा की शादी की तैयारी उनके घर पर होने लगी है. सचिन ने जिस तरह कहा कि उन्हें ज्यादा नहीं बोलना चाहिए, हो सकता है परिवार शादी को मीडिया से दूर रखे.

सारा तेंदुलकर 29 साल की हैं, जो महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं. सारा अभी खुद का बिजनेस भी चलाती हैं. सारा का नाम शुभमन गिल से भी जुड़ चुका है.

यह भी पढ़ें- क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *