गोविंदा को इम्प्रेस करने के लिए सुनीता ने 15 साल की उम्र में किया था ये काम, खुद किया खुलासा, बोलीं- ‘मेरे पति को खाने का बहुत शौक था’

029e0e0d547c2b1c23c4f3214652d30c1779940973548209 original


बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं और अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी के किस्से सुनाती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी टीना के एक शो में खुलासा किया कि उन्होंने गोविंगा को इम्प्रेस करने के लिए 15 साल की उम्र में कुकिंग सीखी थी.

गोविंदा को इम्प्रेस करने के लिए सुनीता ने सीखी थी कुकिंग
दरअसल सुनीता ने अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ ‘मां है ना’ शो में अपनी शादीशुदा जिदंगी पर बात की थी. शो में बातचीत के दौरान सुनीता से पूछा गया कि क्या उन्हें खाना बनाना पसंद है. गोविंदा के साथ अपने रिश्ते में खाने की भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “खाना बना बना के तो पति पटाया है ना.” सुनीता ने आगे बताया कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही खाना बनाना शुरू कर दिया था क्योंकि गोविंदा को खाना बहुत पसंद था. उन्होंने कहा, “मैंने तो जल्दी शादी कर ली थी,” और फिर जोड़ा, “मेरे पति को खाने का शौक था.” इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने होने वाले पति को इम्प्रेस करने के लिए मात्र 15 साल की उम्र में खाना बनाना सीखा था.

 

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 27: ‘राजा शिवाजी’ की नहीं थम रही रफ्तार, चौथे बुधवार भी खूब छापे नोट, जानें- 27 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा को बॉलीवुड के सबसे लंबे समय तक साथ रहने वाले जोड़ों में गिना जाता है. खबरों के मुताबिक, दोनों की मुलाकात टीनएज में फैमिली कनेक्शन के जरिए हुई और आखिरकार उन्हें प्यार हो गया. गोविंदा लगभग 21 साल के थे, जबकि सुनीता महज 15 साल की थीं, जब उन्होंने डेटिंग शुरू की थी. गोविंदा के बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक बनने से पहले ही इस जोड़े ने मार्च 1987 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी. इस दौरान इस जोड़ी के दो बच्चे हुए बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा.

वहीं पिछले कुछ सालों में, गोविंदा और सुनीता दोनों ने अपने रिश्ते, पारिवारिक जीवन और मतभेदों के बारे में खुलकर बात की है, जिससे वे एंटरटेनमेंट जगत के सबसे पॉपुलर कपल में से एक बन चुके हैं.

 

ये भी पढ़ें:-तलाक के वक्त करिश्मा कपूर-संजय कपूर के बीच क्या हुई थी डील? बच्चों, प्रॉपर्टी और करोड़ों की सेटलमेंट का सच





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *