BPSC TRE 4.0 Last Date: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, फौरन करें अप्लाई

80d0e1e98dc876a342d4884bf94e960a17936841715851094 original


BPSC TRE 4.0 Last Date: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 2 नवंबर को टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फीस पेमेंट विंडो बंद कर दी है. जिन कैंडिडेट्स ने फीस पेमेंट का प्रोसेस पूरा कर लिया है, वहीं ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म आज यानी 3 नवंबर तक भर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए पूरे बिहार में प्राइमरी, मिडिल, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कुल 33,320 टीचर्स की वैकेंसी भरी जाएगी वहीं आपको बता दें कि टीचर वैकेंसी के लिए पहले 32,388 पदों की घोषणा की गई थी. लेकिन अब विज्ञापन नंबर 15/2026 के तहत रिवाइज्ड नोटिस के अनुसार इस वैकेंसी को बढ़ाकर 33,320 कर दिया गया है. ऐसे में उम्मीदवार अब बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आज आवेदन कर सकते हैं. 

BPSC परीक्षा का शेड्यूल 

बीपीएससी टीआरई 4.0 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अगस्त 2026 में जारी किया गया था. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन 25 सितंबर 2026 से शुरू किया गया था. आवेदन जमा करने की शुरुआती डेडलाइन 26 अक्टूबर 2026 थी. रमन कुमार मंडल और अन्य बनाम बिहार राज्य के मामलों में सुप्रीम कोर्ट के 1 अगस्त 2026 के आदेश के बाद डेडलाइन बढ़ा दी गई. इसके बाद फीस पेमेंट की आखिरी तारीख कल यानी 2 नवंबर थी और आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख आज यानी 3 नवंबर 2026 तय की गई है.  आपको बता दें कि यह रिक्रूटमेंट ड्राइव बिहार में टीचर बनने की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छा मौका मानी जा रही है. 

BPSC TRE 4.0 के लिए कैसे करें अप्लाई 

  • इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद जिन उम्मीदवारों ने पहले से रजिस्ट्रेशन कर लिया है वे फॉर्म के लिए लॉगिन करें. 
  • अब आवेदन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर और दूसरी जानकारी भरें. 
  • इसके बाद अपनी एजुकेशनल और दूसरी जरूरी जानकारी भरें. 
  • अब आवेदन में मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.  
  • आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.  
  • लास्ट में आवेदन फॉर्म का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके रख लें.  

ये भी पढ़ें-MBA करने से पीछे हट रहे छात्र, दुनियाभर के बिजनेस स्कूलों में 13% घटे आवेदन

BPSC टीचर वैकेंसी डिटेल्स 

रिवाइज्ड रिक्रूटमेंट में क्लास 1 से 12 तक 4 टीचिंग लेवल शामिल है. पहले के नोटिस के अनुसार इसमें प्राथमिक टीचर यानी कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 वैकेंसी है. वहीं मिडिल स्कूल टीचर यानी कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 वैकेंसी है. माध्यमिक टीचर यानी कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 वैकेंसी है. वहीं वरिष्ठ माध्यमिक टीचर्स यानी कक्षा 11 से 12 के लिए 16,101 वैकेंसी है. इस तरह पहले 32,388 पदों को भरा जाना था. इसके बाद वैकेंसी की संख्या 932 बढ़ गई, जिसमें 493 सेकेंडरी और 439 हायर सेकंडरी टीचिंग पद शामिल है. 

भर्ती के लिए जरूरी क्वालिफिकेशन 

इस भर्ती के लिए अलग-अलग लेवल के टीचर्स के लिए अलग-अलग योग्यताएं रखी गई है. इसमें प्राथमिक स्तर के टीचर के लिए कक्षा 12वीं पास, डी.एड, जेबीटी, बी.एल.एड और सीटीईटी-बीटीईटी पेपर 1 की योग्यता रखी गई है. वहीं मिडिल स्कूल टीचर के लिए ग्रेजुएट, बीएड-बीएलएड और सीटीईटी-बीटीईटी पेपर 2 की योग्यता रखी गई है. जबकि माध्यमिक टीचर्स के लिए ग्रेजुएट बीएड-बीएलएड और एसटीईटी पेपर 1 की योग्यता रखी है. वहीं वरिष्ठ माध्यमिक टीचर के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन बीएड-बीएलएड और एसटीईटी पेपर 2 की योग्यता रखी गई है.

ये भी पढ़ें-IPU से अधूरी डिग्री कैसे कर सकते हैं पूरी, किन छात्रों को मिलेगा मौका?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *