14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास

0015b43a2d3bf64b44bf3cc61828e0d017937181241221364 original


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज प्रेमा रावत ने 14 गेंद में फिफ्टी लगाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया. वह महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली खिलाड़ी बन गईं. प्रेमा ने यह कमाल सीनियर वुमेंस टी20 ट्रॉफी में उत्तराखंड के लिए खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में किया. 

मैच की पहला पारी में नंबर चार पर बैटिंग के लिए उतरी रावत ने 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 14 गेंद में नाबाद 50 रन की पारी खेली और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बीसीसीआई ने प्रेमा की इस पारी का वीडियो सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया. 

इन खिलाड़ियों का तोड़ा रिकॉर्ड

भारतीय खिलाड़ी से पहले मैरी केली (2022 में वार्विकशायर के लिए), फातिमा सना (2026 में पाकिस्तान के लिए) और लॉरा हैरिस (2025 में ओटागो और 2026 में सरे के लिए) के नाम सबसे तेज महिला टी20 फिफ्टी का रिकॉर्ड दर्ज था; इन सभी ने 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. 

महिला टी20 में सबसे तेज फिफ्टी 

14 गेंद: प्रेमा रावत- 2026 में उत्तराखंड के लिए

15 गेंद: मैरी केली- 2022 में वार्विकशायर के लिए

15 गेंद: फातिमा सना- 2026 में पाकिस्तान के लिए

15 गेंद: लॉरा हैरिस- 2025 में ओटागो और 2026 में सरे के लिए

उत्तराखंड ने एकतरफा जीता मैच 

मैच में उत्तराखंड ने 89 रन से एकतरफा जीत हासिल की. पहले बैटिंग करने के बाद उत्तराखंड ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 187 रन बनाए. कप्तान राघवी बिष्ट ने 50 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के लगाकर नाबाद 72 रनों की पारी खेली. बाकी प्रेमा ने ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ी. इस दौरान हैदराबाद के लिए नल्ला क्रांति रेड्डी और साक्षी राव ने 1-1 विकेट अपनी झोली में डाला. 

चेज के लिए उतरी हैदराबाद बैटिंग बिल्कुल फ्लॉप रही. टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 98 रन ही बना सकी. 100 का आंकड़ा भी पार नहीं हुआ. गुगुलथु काव्या श्री ने 27 गेंदों में 26 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल रहे. मैदान पर उतरी 10 में से 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकीं. इस दौरान उत्तराखंड के लिए निशा मिश्रा, सफीना अजीज और प्रेमा रावत ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए. बाकी पूजा राज और करीना को 1-1 सफलता मिली. 

 

यह भी पढ़ें: स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *