Don 3 Controversy: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की लड़ाई में कूदे सलमान खान,

e5eb2a7488fa940883494ce4b2f7adf717800346962051400 original


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों खूब चर्चा में हैं. दरअसल, उन्होंने अचानक फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से किनारा कर लिया है, जिसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर पर बैन लगा दिया है. अब रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की लड़ाई में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की एंट्री हो गई है. वो इस कॉन्ट्रोवर्सी को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे सलमान खान
बॉलीवुड हंगामा को एक सोर्स ने बताया कि सलमान खान बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को काफी पसंद करते हैं. वहीं, फरहान अख्तर और उनके परिवार के साथ भी भाईजान का उठना-बैठना है. ‘डॉन 3’ के बढ़ते विवाद को देखते हुए सलमान ने हाल ही में फरहान अख्तर और रणवीर सिंह को फोन किया और इस मामले को सुलझाने के लिए कहा. 

ये भी पढ़ें:- ‘डॉन 3’ विवाद को सुलझाने के लिए FWICE से क्यों नहीं मिले रणवीर सिंह? हुआ खुलासा

सलमान खान ने फरहान अख्तर को दी ये सलाह
बताया जा रहा है कि सलमान ने दोनों पक्षों से बात की और उनसे कहा कि वो अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के भविष्य को नुकसान पहुंचाए बिना अपने मुद्दों को सुलझा लें. रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान खान ने फरहान को समझाया कि क्रिएटिव मतभेद दशकों से इंडस्ट्री में आम बात है. उन्होंने रणवीर सिंह से भी लंबी बातचीत की. सलमान खान लगातार सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं.

कोई कानूनी उलझन नहीं चाहते सलमान खान
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फरहान अख्तर और रणवीर सिंह ने सलमान खान की बातों को गंभीरता से लिया है और उनकी राय से सहमति जताई है. बताया जा रहा है कि दोनों अब इस पूरे मामले को आपसी बातचीत से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने पर विचार कर रहे हैं. खबर ये भी है कि सलमान, रणवीर और फरहान के बीच किसी भी तरह की कानूनी उलझन नहीं चाहते और वो ये भी नहीं चाहते कि फिल्म एजेंसियां बिना कुछ सोचे-समझे फैसला लें.

रणवीर सिंह ने अचानक छोड़ी ‘डॉन 3’
बता दें कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने हाल ही में रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है. ये फैसला तब लिया गया, जब फिल्म ‘डॉन 3’ के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने फेडरेशन से शिकायत की.  मेकर्स ने बताया कि रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने की वजह से उन्हें भारी नुकसान हुआ है. कहा जा रहा है कि निर्माताओं को लगभग 45 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा. FWICE ने बताया कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले फिल्म छोड़ने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें:- क्या ‘डॉन 3’ विवाद के चलते रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ में होगी देरी? जाने- कब से शुरू हो सकती है शूटिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *