डब्बू रत्नानी का खुलासा, कबाड़ की दुकान से 200 पुराने टायर मंगवाकर किया था शाहरुख खान का फोटोशूट

36c27310486266141625ac021242dd7917801475393611414 original


मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी अपने सेलिब्रिटीज के बेहतरीन फोटोशूट के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में एक्टर शाहरुख खान के साथ काम करने के पुराने एक्सपीरियंस को याद किया. बातचीत के दौरान डब्बू ने शाहरुख के साथ हुए कई खास फोटोशूट के पीछे के दिलचस्प किस्से शेयर किए. उन्होंने बताया कि कई बार बिना किसी तैयारी के कैमरे में ऐसे पल कैद हो जाते थे, जो बाद में उनकी सबसे यादगार तस्वीरों में शामिल हो गए. शाहरुख के साथ बिताए उन्हीं खास पलों को डब्बू ने फैंस के साथ शेयर किया.

शनिवार को एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर ऑडियो पॉडकास्ट क्लिप पोस्ट किया. इस पर डब्बू रत्नानी ने बताया कि शाहरुख के साथ उनके ज्यादातर शूट ‘मन्नत’ में हुए हैं. उन्होंने याद किया कि कैसे शाहरुख खान के बेफिक्र और नैचुरल मोमेंट्स उनकी सबसे यादगार तस्वीरों में बदल जाते थे. वो कुत्ते के साथ खेल रहे थे और मैंने उसी वक्त उनकी नेचुरल तस्वीरें खींची थी.’

ये भी पढे़ं: 1 महीना, कमाई 150 करोड़ के पार! मई में मराठी की दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा

पुराने टायरों से मिला फोटोशूट का आइडिया

फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने एक और वाक्य याद करते हुए बताया कि उन्होंने कबाड़ की दुकान से आइडिया लेकर शाहरुख का फोटोशूट किया था. उन्होंने कहा, ‘एक बार मैं अपनी गाड़ी के टायर बदलवाने एक दुकान पर गया था. वहां एक आदमी पुराने टायरों को उठाकर टेम्पो में डाल रहा था. मुझे वो कबाड़ जैसा दिखने वाला बैकग्राउंड बहुत पसंद आया. मैंने तुरंत उस दुकान वाले से बात की और करीब 200 पुराने-फटे टायर महबूब स्टूडियो मंगवा लिए और उन्हीं टायरों की मदद से सेट तैयार किया गया और फिर शाहरुख खान का वो यादगार शॉट लिया गया.’

पूजा भट्ट ने की डब्बू की तारीफ

पूजा भट्ट ने डब्बू रत्नानी से सवाल करते हुए कहा, ‘आपने सच में शाहरुख को बहुत स्मार्ट दिखाया है. साथ रहते हुए उनमें कुछ ऐसा बदलाव आता है जो वो किसी और के साथ नहीं दिखाते.’

ये भी पढे़ं: शाहिद कपूर ने दिखाया अपने ‘बचपन का स्वैग’, तस्वीर शेयर कर बोले- ‘तब भी कमाल था फैशन सेंस’

कैसे शाहरुख के खास पल बन गए यादगार फोटो?

इस पर डब्बू ने शाहरुख खान के साथ को याद करते हुए बताया कि कैसे वो बेफिक्र और नैचुरल मोमेंट्स उनकी सबसे यादगार तस्वीरों में बदल जाते थे. उन्होंने कहा, ‘एक बार शाहरुख ओशिवारा में मेरे स्टूडियो आए थे. वहां वो मेरे पालतू कुत्ते ‘फ्लैश’ के साथ खेलने में व्यस्त हो गए. मैंने उनसे कैमरे के सामने कोई बनावटी पोज नहीं बल्कि उस पल का आनंद लेने दिया.’

बहरहाल, अगर शाहरुख खान के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्टर फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लीड रोल में होंगी. इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *