अंबानी इस शख्स को देते हैं सबसे ज्यादा सैलरी, जीरो गिनते रह जाएंगे आप! ये हैं रिलायंस के असली ‘चाणक्य’

9ba156c7e8d10eac6dae143310855ee217773665841671315 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • रिलायंस में सबसे अधिक वेतन पाने वाले निखिल मेसवानी हैं।
  • उनकी वार्षिक आय 24 करोड़ रुपये से अधिक है।
  • मेसवानी अंबानी परिवार के सदस्य नहीं हैं, पर भरोसेमंद हैं।
  • वे रिलायंस के खेल वेंचर्स, मुंबई इंडियंस से भी जुड़े हैं।

Reliance Industries Highest Salary Employee: मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं. रिलायंस भारत की सबसे बड़ी और सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से एक मानी जाती हैं. कंपनी का कारोबार कई अलग-अलग सेक्टर्स में फैला हुआ है. इस पूरे बिजनेस को चलाने में उनके परिवार के सदस्य  Nita Ambani, Isha Ambani, Akash Ambani और Anant Ambani भी अहम भूमिका निभाते हैं.

अंबानी परिवार ने मिलकर रिलायंस को लगातार आगे बढ़ाया हैं. लेकिन एक दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी कंपनी में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाला व्यक्ति अंबानी परिवार का कोई सदस्य नहीं हैं.

रिलायंस में सबसे ज्यादा सैलरी किसकी है?

Nikhil Meswani रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले कर्मचारी हैं. उनकी सालाना कमाई 24 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती हैं. वे कंपनी में एक अहम भूमिका निभाते हैं.  

Nikhil Meswani अंबानी परिवार का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनका परिवार कई दशकों से Reliance Industries के साथ जुड़ा हुआ है. साथ ही कंपनी के कामकाज में उनका योगदान काफी अहम माना जाता हैं.

कौन हैं Nikhil Meswani?

Nikhil Meswani को Mukesh Ambani के भरोसेमंद रिश्तेदारों में गिना जाता हैं. उनके पिता Rasikbhai Meswani थे, जो Reliance Industries के शुरुआती दौर से ही जुड़े अहम लोगों में शामिल रहे हैं. वे Dhirubhai Ambani के बेहद करीबी सहयोगियों में भी गिने जाते थे.

रसिकभाई मेसवानी को कंपनी के शुरुआती डायरेक्टर्स में से एक माना जाता हैं. उन्होंने उस समय रिलायंस के बढ़ते कारोबार, खासकर पॉलिएस्टर सेक्टर को संभालने में अहम भूमिका निभाई थी. मुकेश अंबानी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता ने रसिकभाई को शुरुआती सुपरवाइजर के तौर पर जिम्मेदारी दी थी.

इस तरह से हुई करियर की शुरुआत

Nikhil Meswani का जुड़ाव Reliance Industries से काफी पुराना और मजबूत रहा हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रोजेक्ट ऑफिसर के तौर पर की थी और 1986 में कंपनी से जुड़े थे. इसके बाद 1 जुलाई 1988 से वे बोर्ड में Whole-time Director और Executive Director के तौर पर काम कर रहे हैं.

इसके अलावा, वे रिलायंस के स्पोर्ट्स वेंचर्स से भी जुड़े हैं. जिसमें IPL टीम Mumbai Indians और Indian Super League से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

क्रेडिट कार्ड बिल: जानें क्या होता है मिनिमम ड्यू, आपको गरीब बना देगा ये ऑप्शन, अभी समझ लें

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *