घी 50 और मक्खन 30 रुपए महंगा, दिवाली से पहले अमूल ने बढ़ाए दाम

8bca831308747cb1571abd541ab25a3a17937936123481346 original


आम आदमी की जेब पर आने वाले कुछ समय में और ज्यादा बोझ बढ़ने वाला है. क्योंकि अमूल ने घी की कीमतों में 50 रुपये और मक्खन की कीमतों में 15 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. त्यौहारी सीजन में ये बढ़ोतरी लोगों की जेब पर ज्यादा भारी पड़ने वाली है.

त्यौहारों का सीजन होने के कारण इन दिनों घी और बटर में मांग में भी तेजी देखने को मिल रही है. इसी के कारण कीमतों में ये उछाल भी आया है. इसके अलावा नकली घी के खिलाफ कार्रवाई के बाद भी मांग बढ़ गई है. ये भी एक अहम कारण है कीमतें बढ़ने के पीछे.

कितने बढ़े दाम?
अमूल घी की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है तो वहीं मक्खन की कीमत में 15 रुपये बढ़ाए गए हैं. जिसके बाद अब अमूल का 1 किलो का घी का पैकेट 680 रुपये का हो गया है. पहले इसकी कीमत 630 रुपये थी. तो वहीं 500 ग्राम मक्खन के पैकेट की नई कीमत 325 रुपये हो गई है. जो पहले 310 रुपये का हुआ करता था. यहां देखें घी और मक्खन की नई कीमतें:

प्रोडक्ट पुरानी कीमत नई कीमत
1 किलो घी कार्टन 630 रुपये 680 रुपये
500 ग्राम प्योर घी 325 रुपये 345 रुपये
100 ग्राम बटर 63 रुपये 66 रुपये
500 ग्राम बटर 310 रुपये 325 रुपये

क्यों बढ़ाए अमूल ने दाम?
कुछ दिनों में दीपावली का त्यौहार है, ऐसे में इन दिनों बाजार में घी की डिमांड बढ़ गई है. तो वहीं बटर की डिमांड भी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. इसी के कारण इस समय कंपनी ने घी और मक्खन की कीमतों में इजाफा कर दिया है. तो वहीं इस बढ़ती हुई मांग के बीच बाजार में सप्लाई की कमी भी देखने को मिल रही थी. वहीं दूसरी ओर बाजार में हाई डिमांड देखते हुए घी की कालााजारी भी बढ़ने लगी थी, जो उजागर होते ही अब जनता का रुख ब्रांड्स की तरफ हो गया है.

हर कोई त्यौहारों के समय में अब अच्छे ब्रांड्स की तरफ ही देख रहा है. ऐसे में ये कंपनी के लए भी कमाई का एक अच्छा मौका है. अमूल देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर की एक बड़ी डेयरी कंपनी है, जिस पर जनता का बरसों से भरोसा है, ऐसे में मिलावटी घी और मक्खन से परेशान जनता ज्यादातर इसी कंपनी के प्रोडक्ट्स पर भरोसा करती है.

ये भी पढ़ें: Google Buyout: अब गूगल ने दिया कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत शामिल?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *