वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल

3a2f3ac0b1a6dac489088c50445a7a8d17890639174991364 original


जीत के बाद का जश्न अक्सर मैदान से ज्यादा दिल में याद रह जाता है. ईस्ट जोन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी जीतने के बाद टीम के हडल में कई खूबसूरत पल देखने को मिले. इनमें सबसे खास पल तब आया, जब वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को साइन वाली एक टी-शर्ट दी. टी-शर्ट पर टीम के खिलाड़ियों के साइन नजर आ रहे हैं, जो इसे एक यादगार तोहफा बना रहे हैं.

वीडियो में वैभव सूर्यवंशी, मोहम्मद शमी को यह टी-शर्ट देते हुए नजर आते हैं. टी-शर्ट पर खिलाड़ियों के साइन हैं. शमी के लिए यह सिर्फ एक टी-शर्ट नहीं, बल्कि टीम के साथ बिताए इस खास सफर की याद जैसा नजर आता है.

 

यह भी पढ़े:Duleep Trophy 2026 Prize Money: चैंपियन ईस्ट जोन मालामाल, हारकर भी साउथ जोन पर हुई छप्परफाड़ पैसों की बरसात

वैभव की हुई जमकर तारीफ

ईस्ट जोन के टीम के बीच में वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की गई. युवा खिलाड़ी के लिए टीम के बीच जिस तरह की बातें हुईं, उससे माहौल काफी खास नजर आया. जीत के बाद टीम के साथ वैभव का यह पल भी यादगार बन गया.

13 साल बाद मिली बड़ी खुशी

ईस्ट जोन ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया हैं. इस ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों ने साथ मिलकर जश्न मनाया. इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने हौसला बढ़ाने वाली बातें भी कीं, जिसने जीत की खुशी को और खास बना दिया.

वीडियो में दिखे दिल छू लेने वाले पल

पूरे वीडियो में खिलाड़ियों के बीच की खुशी और आपसी सम्मान साफ दिखाई देता है. शमी को दी गई साइन वाली टी-शर्ट से लेकर वैभव की तारीफ और जीत के बाद के जश्न तक, ईस्ट जोन के हडल के ये पल काफी खास हैं. यही वजह है कि यह वीडियो फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है.

 

यह भी पढ़े:PAK गेंदबाज ने रचा इतिहास, जो रूट के विकेट से ताजा कर दिया 16 साल पुराना रिकॉर्ड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *