वो सिर्फ 15 साल का है…, वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर अग्रेसिव सेलिब्रेशन करना पड़ा महंगा, जैमीसन की हो रही है आलोचना

1f17e7e102dc11e97618377a1981c9e217776874994801212 original


वैभव सूर्यवंशी का विकेट कितना महत्वपूर्ण है, ये कल काइल जैमीसन के सेलिब्रेशन से साफ दिख रहा था. वैभव ने अपनी छवि विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में बना ली है, जो पहली ही गेंद से प्रहार करने लगते हैं. ऐसा नहीं है कि एक या दो पारी, बल्कि वह लगभग हर मैच में ऐसा ही करके तेज गति से रन भी बना रहे हैं. हालांकि शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला, वह अपनी दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए. इस मुकाबले को राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट से हार गई.

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (6) आउट हो गए. काइल जैमीसन द्वारा डाले गए दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को स्ट्राइक मिली, पहली ही गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया. लेकिन अगली ही गेंद पर जैमीसन ने शानदार वापसी की और वैभव को बोल्ड कर दिया. न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज का सेलिब्रेशन देखने लायक था, ये काफ अग्रेसिव था और साफ दिख रहा था कि उनके और पूरी दिल्ली के लिए ये विकेट कितना महत्वपूर्ण था.

फैंस के निशाने पर क्यों आए जैमीसन

काइल जैमीसन ने यॉर्कर गेंद पर वैभव को बोल्ड करने के बाद अग्रेसिव अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया, उनके सामने चिल्लाते हुए तालियां बजाई. हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी इसको लेकर आलोचना भी हो रही है. फैंस को लग रहा है कि 15 साल के इस खिलाड़ी को आउट करने के बाद ऐसा सेलिब्रेशन सही नहीं था.

यह भी पढ़ें- जडेजा ने दिखाया बल्ला तो कुलदीप यादव दिया धक्का, LIVE मैच में क्यों लड़ने लगे दो भारतीय खिलाड़ी; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर कई फैंस जैमीसन की आलोचना कर रहे हैं. एक ने लिखा, “भाई, वो सिर्फ 15 साल का ही है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “वो 15 साल का बच्चा है, उसका विकेट लेकर इतना खुश हो रहे हो. इस जश्न से साफ है कि पिछली गेंद पर आए चौके से आपका ईगो हर्ट हो गया.”

यह भी पढ़ें- MS Dhoni कब खेलेंगे IPL 2026 का अपना पहला मैच? CSK के कोच से मिला जवाब

कई यूजर्स ने काइल जैमीसन के इस सेलिब्रेशन पर हंसते हुए का वीडियो शेयर कर गेंदबाज का मजाक उड़ाया.

मैच की बात करें तो रियान पराग (90), डोनोवन फेरीरा (47 नाबाद), ध्रुव जुरेल (42) की शानदार पारी से राजस्थान रॉयल्स ने 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. लेकिन केएल राहुल (75), पथुम निसांका (62) की शानदार शुरुआत ने दिल्ली के लिए इस लक्ष्य को थोड़ा आसान कर दिया. दिल्ली ने 5 गेंद शेष रहते इस मैच 7 विकेट से जीत लिया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *