सोने की बढ़ेगी खरीदारी, धनतेरस से पहले 25% तक हुआ सस्ता

9f66a834bc908cb250d8ecfbfc5959ee17937843314411435 original


धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. हर साल इस मौके पर लोग अपनी हैसियत के हिसाब से सोने के सिक्के, गहने वगैरह खरीदते हैं. लेकिन इस बार त्योहार से ठीक पहले सोने की कीमतों में आई गिरावट ने लोगों के मन में एक नई उम्मीद जगा दी है. सोना अपने जनवरी के भाव से 25 फीसदी तक नीचे आ चुका है. ऐसे में सवाल है कि क्या इस धनतेरस बाजार में सोने की खरीदारी बढ़ने वाली है?

बाजार के हालात देखकर ऐसा लगता है कि इस बार सोने की मांग में तेजी आ सकती है. ज्वेलर्स को भी उम्मीद है कि धनतेरस पर सोने की बिक्री की मात्रा पिछले साल के मुकाबले 10 से 12 फीसदी तक बढ़ सकती है. मतलब जिन ग्राहकों ने महंगे भाव को देखकर सोना खरीदने का प्लान कैंसिल कर दिया था, वो अब इस गिरावट का फायदा उठाना चाह सकते हैं. 

जनवरी से कितना सस्ता हुआ सोना?
साल 2026 की शुरुआत में सोने की कीमतों में तेज उछाल आया था. जनवरी में सोना 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था. इसके बाद कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने का भाव जनवरी के ऊंचे स्तर से करीब 25 फीसदी नीचे आ गया है.

इस गिरावट के बाद सोना अब 1.41 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वैसे जनवरी के भाव के हिसाब से सोना सस्ता हुआ है, लेकिन पिछले साल की धनतेरस के मुकाबले इसकी कीमत अब भी करीब 10 फीसदी ज्यादा बताई जा रही है. इसलिए इसे पिछले साल के मुकाबले तो सस्ता सोना नहीं हुआ है. 

धनतेरस पर कितनी बढ़ेगी खरीदारी?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोने के दाम में हाल के दिनों में आई गिरावट से लोगों की खरीदारी में दिलचस्पी फिर बढ़ी है. ज्वेलर्स के शोरूम में लोगों की आवाजाही बढ़ने और शादी के लिए एडवांस बुकिंग में तेजी आने लगी है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता के मुताबिक, इस धनतेरस सोने की बिक्री की मात्रा पिछले साल के मुकाबले 10-12 फीसदी बढ़ सकती है. 

वजन से ज्यादा बजट देख रहे लोग
सोने के दाम में गिरावट के बावजूद कीमतें अभी भी काफी ऊंचे स्तर पर हैं. ऐसे में हर ग्राहक ज्यादा वजन के गहने खरीदने की स्थिति में नहीं है. ज्वेलर्स के मुताबिक, कई ग्राहक हल्के गहने, कम वजन वाले डिजाइन देख रहे हैं तो कई सारे 18 कैरेट सोने की ज्वेलरी भी मांग रहे हैं.

लोग अब वजन छोड़कर अपने बजट के हिसाब से छोटे सिक्के या गहने खरीद रहे हैं. वहीं, शादी के लिए खरीदारी करने वाले परिवारों की ओर से एडवांस ऑर्डर भी दिए जा रहे हैं. 

पाकिस्तान में भारत से 20 हजार सस्ता है सोना, 22 और 24 कैरेट के भाव में कितना अंतर?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *