5 मिनट की Google Meet और 80 भारतीय लोग Fired, अमेरिकी फर्म का क्रूर तरीका

092e9622031bb336d39c783da207988817896480268141346 original


अमेरिका की एक कंपनी ने अपने यहां कार्यरत करीब 80 भारतीय कर्मचारियों को देखते ही देखते महज 5 मिनट में नौकरी से निकाल दिया. ये खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई इसने यूजर्स को हैरान कर दिया है. क्योंकि कंपनी ने अपने कर्मचारियों के साथ 5 मिनट की गूगल मीट की, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निकाल दिया गया. अब कई लोग कंपनी की इस क्रूरता पर कई सवाल उठा रहे हैं.

कर्मचारी ने सुनाई आपबीती
इसके बारे में Reddit पर एक कर्मचारी ने पोस्ट शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘गूगल मीट पर ले ऑफ हो गया.’ अपनी बात को समझाते हुए कर्मचारी ने आगे लिखा, ‘मैं कल तक एक US बैंक की कस्टमर सपोर्ट टीम का हिस्सा था. ऑपरेशनल कारणों से उन्होंने हमें कल घर से काम करने के लिए कहा. मैं शाम 6:30 बजे की शिफ्ट में काम कर रहा था और रात 9:30 बजे उन्होंने हमें गूगल मीट पर बुलाया और बताया कि पूरी इंडियन कस्टमर सर्विस टीम को नौकरी से निकाल दिया गया है!’

शख्स ने आगे लिखा, ‘सभी 80 कर्मचारी! सब चले गए. सिर्फ 5 मिनट की कॉल से 80 परिवार प्रभावित हुए. मुझे बुरा लग रहा है कि हम ऐसी कंपनियों के लिए काम करते हैं जो हमें कभी भी निकाल सकती हैं, और अफसोस है कि मैंने अपनी नौकरी में इतनी मेहनत की. साथ ही, पता नहीं मुझे नई नौकरी कैसे मिलेगी! ये बहुत घटिया बात है.’

ये भी पढ़ें: चांदनी और गोरी से बचकर, पाकिस्तानी क्रीम में मिला जहर, भारत में हो रही बिक्री

सोशल मीडिया पर आया रिएक्शन
कर्मचारी की इस पोस्ट पर कई Reddit यूजर्स का रिएक्शन आया है. सभी लोग कंपनी की क्रूरता को लेकर उसे बुरा- भला कह रहे हैं. कई लोग उन कर्मचारियों कों सांत्वना दे रहे हैं जिनकी ऐसे अचानक से नौकरी चली गई. वहीं इसी दौरान एक यूजर ने कंपनी के ऐसे बर्ताव और अचानक निकाले जाने की वजह पूछी, तब कर्मचारी ने बताया कि कंपनी को उसकी भारतीय टीम से अच्छा आउटपुट नहीं मिल पा रहा था. जिसकी वजह से सभी को निकाल दिया गया.

इसके अलावा कर्मचारी ने ये भी बताया कि सभी को अचानक से निकालने के बाद कंपनी की तरफ से कोई सहूलियत भी नहीं दी जा रही है. कई लोग जो सालभर से यहां काम कर रहे हैं, उन्हें भी केवल 15 दिन की सैलरी दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: अगले 5 साल और टाटा की कमान संभालेंगे एन चंद्रशेखरन, टाटा संस बोर्ड ने दी हरी झंडी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *