8 मैचों में सिर्फ 2 जीत, अब भी प्लेऑफ में जा सकती है मुंबई इंडियंस, समझें पूरा समीकरण

dce5007ed879428e6e65d991ec3c41a21777543772514975 original


IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर बहुत निराशाजनक रहा है. मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है और उसे अब तक 8 मैचों में केवल दो जीत मिली हैं. बीते बुधवार उसने 243 रन बना डाले थे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ MI के गेंदबाज इतना बड़ा स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाए.

रोहित शर्मा टीम से बाहर हैं, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे सीनियर गेंदबाजों की जमकर धुनाई हो रही है. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या आउट ऑफ फॉर्म हैं. फिलहाल MI टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है. मगर फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीद अब भी खत्म नहीं हुई है. यहां जान लीजिए कि मुंबई अब भी प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है.

मुंबई के प्लेऑफ का समीकरण

मुंबई इंडियंस अपने 8 मैच खेल चुकी है और दो जीत के बाद उसके 4 अंक हैं. उसका नेट रन-रेट -0.784 का है, जिसमें सुधार होना बहुत जरूरी है. लीग स्टेज में मुंबई के कुल 6 मैच बचे हैं. सच्चाई यह है कि मुंबई इंडियंस की टीम अब भी बिना किसी पर निर्भर होकर आसानी से प्लेऑफ में जगह बना सकती है. उसके सामने कठिनाई यह है कि उसे बचे हुए सभी 6 मुकाबले जीतने पड़ेंगे.

मुंबई इंडियंस अगर अपने बचे हुए सभी 6 मैच जीत जाती है, तो उसके कुल 16 अंक हो जाएंगे. प्लेऑफ क्वालीफिकेशन के लिए 16 पॉइंट्स को एक सुरक्षित मानदंड माना जाता है. इसलिए मुंबई अगले सभी मैच जीत जाती है तो उसे प्लेऑफ में निश्चित ही जगह मिल जाएगी. आपको याद दिला दें कि मुंबई ने IPL 2025 में भी 16 अंक बटोर कर प्लेऑफ में जगह पक्की की थी.

यह भी पढ़ें: कौन हैं सलिल अरोड़ा, जिसने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मारा ‘नो लुक शॉट’; वीडियो हुआ वायरल

अगर ऐसा हुआ तो…

मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें तब बढ़ जाएंगी, जब वह अगले 6 में से एक मुकाबला भी हार जाती है. मान लीजिए MI की टीम अगले 6 में से पांच मुकाबले जीतकर 14 अंकों तक पहुंचने में सफल रहती है, ऐसे में मुंबई को सुनिश्चित करना होगा कि उसका नेट रन-रेट बढ़िया हो और पाज़िटिव में हो. 14 पॉइंट्स की स्थिति में केवल नेट रन-रेट से काम नहीं चलेगा, क्योंकि मुंबई को उम्मीद करनी होगी कि बाकी टीम अगर 14 अंकों तक पहुंचती हैं तो उनका नेट रन-रेट उससे कम हो.

यह भी पढ़ें:

बैट पटका और चिल्लाए! स्टीव स्मिथ का मैच में गुस्सा देख दर्शकों के उड़े होश, जानिए पूरा मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *