- सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द आएगा.
- मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, परिणाम जून के चौथे सप्ताह में संभव.
- 6.8 लाख छात्रों ने अंक सुधार या कंपार्टमेंट के लिए परीक्षा दी.
- छात्र परिणाम सीबीएसई वेबसाइट, डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर देखें.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. सीबीएसई बोर्ड जल्द ही परीक्षा रिजल्ट जारी कर सकता है. इस परीक्षा में वे छात्र शामिल हुए थे जो अपने अंक सुधारना चाहते थे या कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत दोबारा परीक्षा दे रहे थे.
जून के चौथे सप्ताह में आ सकता है सीबीएसई रिजल्ट
हालांकि CBSE ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कक्षा 10 सेकेंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जून 2026 के चौथे सप्ताह में जारी किया जा सकता है. परीक्षा का आयोजन 15 मई से 21 मई 2026 के बीच किया गया था. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे.
लाखों छात्रों ने दी थी सीबीएसई परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल छात्रों को एक अतिरिक्त मौका देने के लिए सेकेंड बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था शुरू की है.इससे छात्र अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों को भी बिना एक साल गंवाए आगे पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिलता है.इस परीक्षा में करीब 6.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था.
कहां देख सकेंगे अपना CBSE Board रिजल्ट
सीबीएसई रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker, UMANG ऐप, SMS सेवा और IVRS के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे. ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट अस्थायी होगी, जबकि मूल दस्तावेज बाद में स्कूलों के जरिए दिए जाएंगे.
यह भी पढ़ें – एनआईटी में बीटेक की पढ़ाई पर कितना होगा खर्च? जानिए 1 साल से 4 साल तक की पूरी फीस
मूल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी
रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद छात्रों को ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी.वहीं मूल मार्कशीट और प्रमाणपत्र संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे.इसलिए छात्रों को स्कूल की ओर से जारी सूचना पर भी नजर बनाए रखनी चाहिए.
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.इसके बाद Class 10 Second Board Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें. जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.इसके बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
DigiLocker से रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र www.digilocker.gov.in वेबसाइट या DigiLocker ऐप पर लॉगिन करें.यदि अकाउंट नहीं है तो मोबाइल नंबर और आधार की मदद से रजिस्ट्रेशन करें. लॉगिन करने के बाद Education सेक्शन में जाएं और CBSE चुनें. यहां रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरकर डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड किए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – NEP 2020: नई शिक्षा नीति से बदल रही है पढ़ाई की तस्वीर, जानिए छात्रों और शिक्षकों के लिए क्या हैं बड़े बदलाव
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI