- 16 सितंबर को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर रहे.
- घरेलू एलपीजी जून में 29 रुपये, कमर्शियल इस माह महंगा.
- यमन हमलों से कच्चे तेल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे.
देश की आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि आज 16 सितंबर 2026 को घरेलू एलपीजी (14.2 किलोग्राम) गैस सिलेंडर की कीमतें पूरी तरह स्थिर हैं. सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने इनमें कोई बदलाव नहीं किया है.
वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के रेट आखिरी बार इस महीने की पहली तारीख को बदले गए थे. तब कीमताें में मामूली 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. घरेलू सिलेंडर के रेट आखिरी बार 7 जून 2026 को बदले गए थे. उस दौरान कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. तब से लेकर अब तक कीमतें पूरी तरह से स्थिर बनी हुई हैं.
साल 2026 में कब-कब बढ़े घरेलू सिलेंडर के दाम
7 मार्च 2026- भू-राजनीतिक तनाव और अंतर्राष्ट्रीय क्रूड ऑयल मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के कारण कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.
7 जून 2026- इस दौरान कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे दिल्ली में रेट बढ़कर 913 से 942 रुपये हो गए.
शहरवार चेक करें कीमत
| शहर | घरेलू सिलेंडर के रेट | कमर्शियल सिलेंडर के रेट |
| दिल्ली | 942 रुपये | 2,747.50 रुपये |
| मुंबई | 941.50 रुपये | 2,701 रुपये |
| कोलकाता | 968 रुपये | 2,884 रुपये |
| बेंगलुरु | 944.50 रुपये | 2,831 रुपये |
| हैदराबाद | 994 रुपये | 2,996 रुपये |
| चेन्नई | 957.50 रुपये | 2,916.50 रुपये |
| जयपुर | 945.50 रुपये | 2,776 रुपये |
| नोएडा | 939.50 रुपये | 2,747.50 रुपये |
| गुरुग्राम | 950.50 रुपये | 2,764.50 रुपये |
क्रूड ऑयल में तेज उछाल
यमन के ईरान-समर्थक हूथी विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे और तेल रिफाइनरियों पर किए गए ताजा हमलों के बाद वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ गई है.
इन हमलों से सप्लाई में रुकावट आने की आशंका गहरा गई है, जिससे ब्रेंट क्रूड की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई है और अमेरिकी तेल WTI क्रूड भी 105 डॉलर के स्तर को पार कर गया है.
आज भी क्रूड ऑयल अपने ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा है. वैश्विक मानक माना जाने वाला ब्रेंट क्रूड 107.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की कीमत 104.86 डॉलर प्रति बैरल है.
ये भी पढ़ें:
UPI से पेट्रोल डीजल CNG फुल कराना पड़ेगा महंगा, अब लगेगा इतना चार्ज