How Many Mango Varieties Are There In India: आम का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में कुछ गिनी-चुनी किस्में ही आती हैं. लेकिन असल में आम की दुनिया इससे कहीं ज्यादा बड़ी और दिलचस्प है. नूरजहां, लक्ष्मणभोग से लेकर फजली तक, हर किस्म की अपनी अलग पहचान, स्वाद और कहानी है, जिसे जानना हर आम प्रेमी के लिए मजेदार अनुभव हो सकता है. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.
कोहितूर आम
कोहितूर आम कभी मुगल दरबारों की शान हुआ करता था. इसकी खुशबू इतनी गहरी और खास होती है कि इसे एक बार चखने वाले लोग भूल नहीं पाते. आज यह किस्म बहुत कम बची है, इसलिए इसकी गिनती बेहद दुर्लभ और कीमती आमों में होती है, खास तौर पर ऐसे लोग, जो अनोखे स्वाद की तलाश में रहते हैं, इसके दीवाने माने जाते हैं.
मनकुराद आम
गोवा का मशहूर मानकुराद आम अपनी मीठी खुशबू और ट्रॉपिकल स्वाद के लिए जाना जाता है। इसकी खासियत यह है कि इसे खाने का अनुभव काफी अलग होता है, जो पर्यटकों को भी खूब पसंद आता है. यही वजह है कि इसकी मांग बाजार में लगातार बनी रहती है और यह सीधे बिक्री के लिए भी अच्छा विकल्प माना जाता है.
लक्ष्मणभोग
लक्ष्मणभोग आम पश्चिम बंगाल की खास पहचान है. जब ज्यादातर आम की किस्में खत्म होने लगती हैं, तब यह बाजार में आता है. इसका आकार बड़ा, स्वाद गहरा और समय खास होने की वजह से यह किसानों को बेहतर दाम दिलाने में मदद करता है। गर्मियों के आखिर में भी इसकी मांग बनी रहती है.
नूरजहां आम
मध्य प्रदेश का नूरजहां आम अपने आकार के कारण सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है. यह इतना बड़ा होता है कि पहली नजर में ही लोगों का ध्यान खींच लेता है. इसकी यही खासियत इसे अलग बनाती है और लोगों को इसे देखने और खरीदने के लिए आकर्षित करती है.
इसे भी पढ़ें: रोज नहीं करते ब्रश तो आपके हार्ट पर लगातार बढ़ रहा खतरा, इस स्टडी में हुआ डराने वाला खुलासा
फजली आम
फजली आम बिहार और बंगाल में काफी लोकप्रिय है. इसका इस्तेमाल खास तौर पर गूदा और प्रोसेसिंग के लिए किया जाता है. यही वजह है कि इसकी मांग सिर्फ मौसम तक सीमित नहीं रहती, बल्कि सालभर बनी रहती है, जिससे किसानों को स्थिर आमदनी मिलती है.
गुलाब खास
गुलाब खास आम अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है, जो गुलाब जैसी महक देता है. इसका स्वाद और खुशबू इसे गिफ्ट के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं. शहरों में खास तौर पर लोग इसे पसंद करते हैं, क्योंकि यह आम सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि अनुभव भी देता है. हर आम की अपनी एक अलग पहचान है, कोई खुशबू के लिए जाना जाता है, कोई आकार के लिए, तो कोई अपने खास समय के लिए. यही विविधता आम को सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि एक अनुभव बना देती है.
इसे भी पढ़ें- Indian dishes in TasteAtlas: दुनिया के टॉप 100 पैनकेक्स में छाईं भारतीय डिश, मसाला डोसा से मालपुआ तक शामिल