NEET UG Counselling 2026: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन चाहने वाले स्टूडेंट्स को लेकर एक बड़ी खबर आई है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से आयोजित नीट यूजी काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में एमबीबीएस की खाली सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है. पहले जहां पिछले राउंड के बाद 837 सीटें खाली थी. वही अब आंकड़ा बढ़कर 946 हो गया है. अधिकारों के अनुसार पिछले राउंड में सीट मिलने के बावजूद 109 उम्मीदवार के अपने आवंटित मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन न करने के कारण यह सीटें खाली हुई है, जिन्हें अब स्पेशल राउंड में भरा जा रहा है. खास बात यह है कि इन खाली सीटों में तमिलनाडु स्थित एम्स मदुरै और गवर्नमेंट स्टेनली मेडिकल कॉलेज जैसी प्रतिष्ठित सरकारी जगह भी शामिल है.
कहां कितनी MBBS सीटें खाली?
राज्य खाली सीटें
तमिलनाडु 688 सीटें
पुडुचेरी 187 सीटें
कर्नाटक 25 सीटें
महाराष्ट्र 13 सीटें
अन्य 15 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 33 सीटें
कुल खाली सीटें 946
इन कुल खाली सीटों में से 920 सीटें देश की डीम्ड यूनिवर्सिटीज में है. इसके अलावा 22 सीटें 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत, 2 सीटें ओपन के सीट कोटा और एक-एक सीट दिल्ली यूनिवर्सिटी और एनआरआई कोटे के अंतर्गत उपलब्ध है.
BDS और BSc नर्सिंग में भी एडमिशन का मौका
एमबीबीएस ही नहीं बल्कि दूसरे मेडिकल और पैरामेडिकल कोर्सेज में भी एडमिशन के मौके बचे हुए हैं. बीडीएस डेंटल कॉलेज के लिए कुल 207 सीटें खाली हैं, जिनमें 112 सीटें सरकारी डेंटल कॉलेज में है. केरल के सरकारी डेंटल कॉलेज में 17, तमिलनाडु में 11 और महाराष्ट्र में 9 सीटें खाली है वहीं दिल्ली, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के संस्थानों में बीएससी नर्सिंग की 66 सीटें खाली है.
ये भी पढ़ें-SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम
डीम्ड यूनिवर्सिटी के भारी भरकम फीस बनी समस्या
एक्सपर्ट्स का मानना है कि एमबीबीएस कि इतनी बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने का सबसे बड़ा कारण कॉलेज की ऊंची फीस है. ज्यादातर खाली सीटें तमिलनाडु और पुडुचेरी की यूनिवर्सिटी में है, जहां सालाना ट्यूशन फीस 23 लाख रुपये से लेकर 35 लाख रुपये तक है. 5 साल के पूरे कोर्स का खर्च लगभग 1 करोड़ से भी ज्यादा बैठता है. वहीं अकाउंटेबिलिटी और अफॉर्डेबिलिटी की समस्या के चलते कई छात्र नीट क्वालीफाई करने के बावजूद इतनी भारी फीस देने में असमर्थ नजर आते हैं. हालांकि कुछ संस्थाओं की ओर से आपसी बातचीत में फीस में कुछ राहत देने की पेशकश भी की जा रही है.
स्पेशल स्ट्रे राउंड का पूरा शेड्यूल
- रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट की लास्ट डेट- 4 नवंबर दोपहर 3 बजे तक रजिस्ट्रेशन और शाम 6 बजे तक फीस पेमेंट करना होगा.
- चॉइस फिलिंग और लॉकिंग- 5 नवंबर सुबह 11 बजे तक चॉइस लॉक करनी होगी.
- सीट अलॉटमेंट- 7 नवंबर 2026 को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा.
- कॉलेज में रिपोर्टिंग की लास्ट डेट- 16 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा.
ये भी पढ़ें-SSB HC Ministerial Result: SSB रिजल्ट का इंतजार खत्म: 1725 उम्मीदवार पास, अब टाइपिंग टेस्ट की बारी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI