‘जेलर 2’ के फैंस के लिए गुडन्यूज, ओटीटी पर रिलीज होगा 30 मिनट एक्स्ट्रा फुटेज वाला वर्जन!

3ae582919c5a8e7c930d74be25faeb691793719689960587 original


रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचाया हुआ है. फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 15 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हुई थी. फैंस अब फिल्म के ओटीटी पर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. 

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर 2’ का ओटीटी पर अनकट वर्जन देखने को मिलेगा. फिल्म में 30 मिनट एक्स्ट्रा फुटेज देखने को मिलेगा. डिजिटल वर्जन में समांथा, मोहनलाल, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स के सीन्स ज्यादा देखने को मिलेंगे. जो थिएटर रन में नहीं देखने को मिला. इस खबर के बाद से फैंस ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. ऐसी भी खबरें हैं कि ओटीटी वर्जन में अलग एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा, जो थिएट्रिकल रिलीज में नहीं मिला. हालांकि, मेकर्स ने इसे लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. 

बता दें कि ‘जेलर 2’ की थिएट्रिकल रिलीज काफी चर्चा में रही. फिल्म का ज्यादा स्क्रीन टाइम की वजह से कुछ सीन्स काट दिए गए थे. समांथा को फिल्म की शूटिंग के कम्प्लीशन वीडियो में देखा गया था लेकिन फाइनल वर्जन में हटा दिया गया था. वहीं मोहनलाल के भी कुछ सीन हटाने की खबरें थीं. जिसकी वजह से केरल में फैंस निराश हो गए थे. वहीं विजय सेतुपति के पार्ट्स भी कम किए गए. अब अगर ओटीटी वर्जन में 30 मिनट एक्स्ट्रा पार्ट जोड़ा गया तो फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

ओटीटी पर कब आएगी फिल्म?

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, फिल्म अमेजन प्राइम वीडियोज पर स्ट्रीम होगी. ओटीटी पर फिल्म के 10 नवंबर के बाद आने की खबरें हैं. हालांकि, अभी तक ऑफिशियल डेट रिलीज नहीं हुई है.

‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 537.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं 459.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 274.25 करोड़ का बिजनेस किया. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 812 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने 59.70 करोड़ की ओपनिंग की. फिल्म ने पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे हफ्ते में 95.55 करोड़ का बिजनेस किया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *