पाकिस्तान को अब आई भारत की याद, 3780000000000 रुपये का मिला झटका

ee2ed27c1eeb679eecddbdfdc4b11bf417937082503721216 original


ये तो सभी जानते हैं कि जब दो देशों के बीच व्यापार बंद होता है तो इसका असर केवल सरकारों तक ही नहीं, बल्कि वहां के आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक को उठाना पड़ता है. वहीं सामान महंगा होने और दूसरे देशों से आयात करने तक का खर्च बढ़ जाता है. अब ऐसा ही कुछ भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ हुआ है. 

दरअसल, भारत के साथ व्यापार बंद होने के बाद पाकिस्तान का भारी आर्थिक नुकसान होने का दावा सामने आया है. बड़ी बात ये है कि अब पाकिस्तान के कारोबारी भारत के साथ फिर से व्यापार शुरू करने की मांग कर रहे हैं.

पाकिस्तान का कितना हुआ नुकसान?

बता दें कि भारत के साथ व्यापार बंद होने के बाद पाकिस्तान को लगभग 40 अरब डॉलर यानी 3.78 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने का दावा किया गया है. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर पाकिस्तान का भारत के साथ व्यापार क्यों बंद हुआ और कब से दोनों देशों के बीच व्यापार बंद है और अब वहां के व्यापारी फिर से दोनों देशों के बीच व्यापार शुरू करने की मांग क्यों कर रहे हैं आखिर इसके पीछे क्या कारण है?

कब से भारत के साथ बंद है व्यापार?

सबसे पहले तो ये जानते हैं कि आखिर दोनों देशों के बीच कब से व्यापार बंद है और क्यों बंद किया गया है तो PIBC अध्यक्ष मोहम्मद कसूरी का कहना है कि साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद भारत के साथ व्यापार बंद होने से पाकिस्तान को 40 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. 

दूसरे देशों से सामान मंगाना पड़ा महंगा

इसके बाद जब भारत से सामान नहीं मिलने पर पाकिस्तान को दूसरे कदम उठाने पड़े. पाकिस्तान को दूसरे देशों से चीजें मंगानी पड़ी, अब जब चीजें दूसरे देशों से मंगवाई गई तो इसकी वजह से ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बढ़ गया. इतना ही नहीं, बल्कि डिलीवरी में भी काफी समय लगने लगा.

कपड़ा उद्योग में बढ़ा बोझ

बड़ी बात तो ये है कि पाकिस्तान को सबसे ज्यादा मार तो उद्योग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर पड़ी है. यानी मतलब साफ है कि इन्हीं सब कारणों की वजह से वहां के कारोबारी दोनों देश के बीच व्यापार फिर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं. 

कच्चा माल खरीदने पर हो सकती थी बचत

मोहम्मद कसूरी ने कहना है कि अगर भारत से पाकिस्तान कच्चा माल खरीदता तो इसकी वजह से वहां की दवा कंपनियों को काफी बचत हो सकती थी. इतना ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान को भारत से कई अन्य चीजें खरीदने पर भी काफी फायदा हो सकता था.मोहम्मद कसूरी का कहना है कि पाकिस्तान अगर सीमेंट, चीनी जैसी चीजें भारत से खरीदेगा तो उसे सस्ता पड़ सकता है.

Axis Bank ने बदले नियम, 1 दिसंबर से कैश जमा और निकालने पर लगाई लिमिट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *