Besan Ladoo Recipe: दिवाली पर बनाएं बाजार जैसे बेसन लड्डू, स्वाद लेकर खाएगा परिवार

5c4fabecf067c2f38230fd724042353a17937053861391472 original


दिवाली का त्योहार मिठाइयों और पकवानों के बिना अधूरा लगता है. इस मौके पर घरों में कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं, लेकिन बेसन के लड्डू की बात ही अलग है. घी की खुशबू, भुने हुए बेसन का स्वाद और इलायची की महक इन्हें हर किसी का पसंदीदा बना देती है. कई लोग बाजार से बेसन के लड्डू खरीदकर लाते हैं, लेकिन घर पर भी इन्हें बिल्कुल बाजार जैसा स्वाद और बनावट देकर तैयार करें .  आइए जानते हैं घर पर दानेदार और स्वादिष्ट बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी.

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

लड्डू बनाने के लिए 2 कप मोटा बेसन, 1 कप पिसी हुई चीनी, आधा कप देसी घी, आधा चम्मच इलायची पाउडर और थोड़े कटे हुए बादाम-पिस्ता लें. बाजार जैसे दानेदार लड्डू बनाने के लिए मोटे बेसन का इस्तेमाल करें.  बेसन में थोड़ा सूजी भी मिला लें. इससे लड्डुओं में हल्की दानेदार बनावट आती है.

यह भी पढ़ें : Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?

धीमी आंच पर बेसन को अच्छी तरह भूनें

सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें बेसन डाल दें. अब धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते हुए भूनें. शुरुआत में बेसन गाढ़ा लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे इसका रंग बदलने लगेगा और अच्छी खुशबू आने लगेगी. बेसन को कड़ाही के किनारों से भी चलाते रहें, ताकि वह कहीं से जले नहीं. इसे हल्का सुनहरा होने और अच्छी तरह भुनने तक पकाएं. जरूरत पड़ने पर थोड़ा घी और मिलाते रहें. इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.

इस तरह तैयार करें गोल और स्वादिष्ट लड्डू

जब बेसन का मिश्रण हल्का गर्म रह जाए, तब इसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए बादाम-पिस्ता डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रखें कि गर्म बेसन में चीनी न डालें, वरना वह पिघलती है और लड्डुओं की बनावट खराब होती है. अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर दबाएं और गोल आकार दें. अगर मिश्रण बिखर रहा है, तो थोड़ा पिघला हुआ घी मिला लें. तैयार लड्डुओं को कुछ देर खुला रख दें, ताकि वे अच्छी तरह सेट हो जाएं. इसके बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखें और दिवाली पर परिवार के साथ इनका स्वाद लें.

यह भी पढ़ें : Methi Pakoda Kadhi: घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *