देश के 4 बैंकों ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, 8.60% तक मिलेगा रिटर्न

3a4dee0b09e933cc3837d5cdc38cc5dd17937968758591241 original


अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश करके उस पर अच्छा ब्याज पाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हाल ही में अक्टूबर और नवंबर 2026 में देश के चार बैंकों ने अपनी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है. इनमें कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं. नए रेट के बाद कुछ अवधि की FD पर ग्राहकों को पहले से ज्यादा ब्याज मिल सकता है. बड़ी बात यह है कि इन बैंकों में सीनियर सिटिज़न के लिए ब्याज दरें सामान्य ग्राहकों से ज्यादा रखी गई हैं. 

इन बैंकों की नई ब्याज दरें अलग-अलग तारीखों से लागू हो चुकी हैं. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिज़न को 5 साल की FD पर सबसे ज्यादा 8.60% ब्याज दे रहा है. वहीं, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 666 दिन की जमा पर सीनियर सिटिज़न को 8.50% ब्याज दे रहा है. आइए जानते हैं कि चारों बैंकों में किस अवधि पर कितना ब्याज मिल रहा है.

कोटक महिंद्रा बैंक की नई FD दरें

कोटक महिंद्रा बैंक ने 4 नवंबर 2026 से अपनी कुछ FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. बैंक सामान्य ग्राहकों को 2 साल से 3 साल से कम की अवधि वाली FD पर सबसे ज्यादा 6.80% सालाना ब्याज दे रहा है. वहीं, सीनियर सिटिज़न्स के लिए इसी अवधि पर ब्याज दर 7.55% है. हालांकि, इससे पहले बैंक सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.75% और सीनियर सिटिज़न को 7.25% ब्याज दे रहा था. यानी नई दरों में अब दोनों श्रेणियों के ग्राहकों को पहले से बेहतर रिटर्न मिल सकता है.

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की FD दरें

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 1 नवंबर 2026 से अपनी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक सामान्य ग्राहकों को 666 दिन की FD पर सबसे ज्यादा 8.10% सालाना ब्याज दे रहा है. इसी अवधि के लिए सीनियर सिटिज़न को 8.50% ब्याज मिलेगा. हालांकि, इससे पहले वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक की अधिकतम ब्याज दर 8.25% थी, जिसे बढ़ाकर 8.50% कर दिया गया है. वहीं, सामान्य ग्राहकों के लिए अधिकतम दर 8.10% पर बनी हुई है.

एक्सिस बैंक की FD पर कितना मिलेगा ब्याज?

एक्सिस बैंक ने भी 29 अक्टूबर 2026 से कुछ अवधि की FD पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं. बैंक ने अब सामान्य ग्राहकों को 2 साल से लेकर 10 साल तक की जमा पर अधिकतम 6.60% सालाना ब्याज दे रहा है. वहीं, सीनियर सिटिज़न के लिए 5 साल से 10 साल की अवधि पर सबसे ज्यादा 7.35% ब्याज तय किया गया है. इससे पहले सामान्य ग्राहकों के लिए अधिकतम दर 6.50% और सीनियर सिटिज़न के लिए 7.25% थी.

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंकमें सबसे ज्यादा 8.60% ब्याज

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई दरें 30 अक्टूबर 2026 से लागू हैं. बैंक ने अपनी कुछ FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है. इसमें सामान्य ग्राहकों को 5 साल की जमा पर सबसे ज्यादा 8.25% सालाना ब्याज दे रहा है. वहीं सीनियर सिटिज़न के लिए इसी अवधि पर ब्याज दर 8.60% है. यह चारों बैंकों में बताई गई सबसे ज्यादा दर है.

घी 50 और मक्खन 30 रुपए महंगा, दिवाली से पहले अमूल ने बढ़ाए दाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *