IND vs AFG: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा विराट कोहली की जगह? 3 खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग

67d41baaa227d04ff2e4414a9bf2cce91781327632610975 original


भारतीय टीम आज पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान से भिड़ेगी. यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएग, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. इस मैच में सबकी नजरें रोहित शर्मा पर टिकी होंगी, लेकिन फैंस दूर-दूर तक विराट कोहली के दर्शन नहीं कर पाएंगे. क्योंकि विराट हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं.

विराट नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं और पिछले 7 मुकाबलों में 123.2 के शानदार औसत से रन बनाए हैं. वनडे सीरीज में उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन क्या जायसवाल को तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा. यहां जान लीजिए टीम इंडिया आज किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है और विराट की जगह कौन खेल सकता है.

कौन लेगा विराट कोहली की जगह?

रोहित शर्मा और शुभमन गिल का ओपनिंग स्पॉट पक्का है. केएल राहुल पहले भी टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर चुके हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को मिडिल ऑर्डर में एक अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत होगी, इसलिए राहुल नंबर-5 पर बैटिंग जारी रख सकते हैं. वहीं श्रेयस अय्यर चौथा बल्लेबाजी क्रम संभालते आ रहे हैं. पहले वनडे मैच से पूर्व भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल का कहना था की ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच नंबर-3 की रेस है.

ऐसे में विराट कोहली की जगह लेने के लिए स्क्वाड में ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल ही बचते हैं, जो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. आज के मैच में जायसवाल के बजाय ईशान किशन को नंबर-3 पर मौका मिल सकता है. चूंकि जायसवाल ज्यादातर ओपनिंग करते हैं, वहीं किशन टी20 टीम में नंबर-3 का भार संभाल चुके हैं. इसलिए संभव है की किशन को कोहली की जगह तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है.

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2026: पहले मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश, टूटे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड; इंग्लैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *