PHD Asia Rankings: रिसर्च और पीएचडी में भारत का डंका, एशिया में दूसरे नंबर पर पहुंचे हम

5097743ba453497742d8b2d86bf146f617937956966771472 original


भारत ने उच्च शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. 3 नवंबर 2026 को जारी QS वर्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एशिया  2027 में भारत के कुल 325 विश्वविद्यालयों को जगह मिली है. इस मामले में भारत एशिया में दूसरे स्थान पर है. पिछले साल इस रैंकिंग में भारत के 294 संस्थान शामिल थे. इस बार 34 नए संस्थानों ने जगह बनाई है. खास बात यह है कि रिसर्च पेपर प्रकाशित करने और पीएचडी डिग्री वाले शिक्षकों के मामले में भारतीय विश्वविद्यालयों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. 

रिसर्च के मामले में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

रिसर्च पेपर प्रति फैकल्टी के मामले में भारत एशिया में सबसे आगे है. इस कैटेगरी में भारत के 27 विश्वविद्यालय एशिया के टॉप 50 में शामिल हैं. वहीं, पांच भारतीय संस्थानों ने टॉप 10 में जगह बनाई है. इसमें IISc बेंगलुरु पहले, IIT मद्रास तीसरे, IIT दिल्ली सातवें, IIT रुड़की आठवें और IIT रोपड़ नौवें स्थान पर है. खास बात यह है कि IISc बेंगलुरु ने इस कैटेगरी में पूरे एशिया में पहला स्थान हासिल किया है. यह प्रदर्शन बताता है कि भारतीय संस्थानों में रिसर्च और नए विषयों पर काम करने की क्षमता लगातार मजबूत हो रही है.

यह भी पढ़ें :RITES Recruitment 2026: रेल मंत्रालय की कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के 27 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन 

पीएचडी डिग्री वाले शिक्षकों में भी आगे भारत

रिसर्च के साथ-साथ पीएचडी डिग्री रखने वाले शिक्षकों के मामले में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है. QS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कैटेगरी में भारत के 15 विश्वविद्यालय एशिया में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. वहीं, 47 भारतीय संस्थानों को इस इंडिकेटर के टॉप 100 में जगह मिली है. किसी विश्वविद्यालय में योग्य और अनुभवी शिक्षकों की मौजूदगी पढ़ाई के स्तर के साथ रिसर्च को भी बेहतर बनाने में मदद करती है. ऐसे में इस कैटेगरी में भारत का प्रदर्शन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है.

ओवरऑल रैंकिंग में इन भारतीय संस्थानों का दबदबा

ओवरऑल रैंकिंग में IIT दिल्ली भारत का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला संस्थान है. इसे एशिया में 66वां स्थान मिला है. इसके बाद IISc बेंगलुरु 79वें, IIT बॉम्बे 83वें, IIT मद्रास 85वें, IIT खड़गपुर 90वें और IIT कानपुर 97वें स्थान पर है.  यानी रिसर्च के कुछ मानकों पर भारत आगे है.

यह भी पढ़ें : QS Ranking 2027: IIT दिल्ली बना भारत का नंबर 1 संस्थान, IIT खड़गपुर की गिरी रैंकिंग

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *