Watch: ‘ कैच ऑफ द सीजन’, श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल

b4189c1a9fbd000c5f9346f715a0a6731776358035937975 original


श्रेयस अय्यर ना केवल एक अच्छे कप्तान, अच्छे बल्लेबाज बल्कि एक बेहतरीन फील्डर भी हैं. यह उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में एक बार फिर साबित कर दिया है. उन्होंने ऐसे जबरदस्त अंदाज में कैच लपका कि MI के डगआउट में बैठे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का मुंह भी खुला का खुला रह गया. श्रेयस के एक्रोबैटिक अंदाज का यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.

यह मामला है मुंबई इंडियंस की पारी के 18वें ओवर का. मार्को जानसेन गेंदबाजी कर रहे थे और सामने थे हार्दिक पांड्या. ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक शॉट को मिस-टाइम कर बैठे. फिर भी गेंद बाउंड्री रेखा तक पहुंच गई थी. मगर बाउंड्री रेखा पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कैच लपका और बाउंड्री के उस पार गिरने से पहले ही हवा में रहते गेंद को मैदान के अंदर उछाल दिया. वहां खड़े जेवियर बार्टलेट ने कैच पूरा किया.

रोहित-सूर्या का रिएक्शन वायरल

एक तरफ सूर्यकुमार यादव ने चौंकने वाला रिएक्शन दिया, उनका मुंह खुला का खुला रह गया था. वहीं रोहित शर्मा भी विश्वास नहीं कर पाए कि ऐसा गजब का कैच भी लपका जा सकता है. श्रेयस का ये कैच खास इसलिए भी रहा क्योंकि उन्होंने हवा में उछल कर कैच लपका था और हवा में ही उसे बाउंड्री रेखा के भीतर फेंक दिया था. उस मिली सेकेंड्स के बहुत थोड़े समय में ऐसा कर पाना बहुत मुश्किल होता है. सोशल मीडिया पर इसे अभी से IPL 2026 का कैच ऑफ द सीजन कहा जाने लगा है.

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के क्विंटन डिकॉक ने कमाल की शतकीय पारी खेली. उन्होंने IPL 2026 टूर्नामेंट का दूसरा और अपने आईपीएल करियर का कुल तीसरा शतक लगाया. डिकॉक 60 गेंद में 112 रन बनाकर नाबाद लौटे.

यह भी पढ़ें:

IPL में 100 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह, 11 पारी के बाद खत्म किया विकेटों का सूखा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *