कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटिल से शादी के लिए बेले कई पापड़, इंटरफेथ मैरिज नहीं थी आसान

de9c07a3def7c21b2ebce77f3ab2adc517938568315491483 original


साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने 15 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से 2024 में शादी कर ली थी. लेकिन उनके लिए घरवालों को इस शादी के लिए मनाना आसान नहीं था क्योंकि एंटनी क्रिस्चियन हैं और वो हिंदु.

हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें डायरी लिखना बहुत पसंद था और उनके रिलेशनशिप और पार्टनर से जुड़ी बहुत सारी बातें अपनी डायरी में लिखती थीं. लेकिन एक दिन ये डायरी उनकी मां के हाथ लग गई. इस तरह उनकी मां को उनके रिश्ते के बारे में पता चला. कीर्ति ने बताया कि उन्होंने इस वजह से डायरी लिखना भी छोड़ दिया था.

स्कूल के बाद ही रिलेशनशिप में आ गईं थीं कीर्ति

कीर्ति सुरेश ने हाल ही में कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में बताया कि वो लंबे समय से एंटनी के साथ रिलेशनशिप में है. उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने पति को बहुत पहले डेट करना शुरू कर दिया था. सच बताऊं तो, मैंने 12वीं क्लास पूरी करने के ठीक बाद उन्हें डेट करना शुरू कर दिया था. जब मैं कॉलेज में थी, तो मेरी मां ने मेरी डायरी पढ़ी. उसमें हमारे रिश्ते के बारे में सब कुछ था. मां का कहना था – मैं मां हूं  मैं तुम्हारी डायरी पढ़ सकती हूं. सबसे बुरी बात यह है कि उसके बाद मैंने डायरी लिखना बिल्कुल बंद कर दिया. मुझे लिखना बहुत पसंद था, लेकिन मुझे यह भी नहीं पता कि अब वह डायरी कहां है. काश वो मुझे वापस मिल जाती. लेकिन मुझे लगता है कि मेरी मां ने उसे जला दिया था.’

कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटिल से शादी के लिए बेले कई पापड़, इंटरफेथ मैरिज नहीं थी आसान

परिवार को मनाने में आईं बहुत मुश्किलें

कीर्ति ने बताया कि उनकी शादी के लिए उन्हें घरवालों को मनाने में वक्त लगा था. उन्होंने कहा, ‘हम दिसंबर 2009 में मिले थे और जनवरी 2010 में एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया. 2024 में हमने शादी कर ली. वो क्रिस्चियन है तो इसलिए मुझे घर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मुझे अपने परिवार को कंविंस करने में वक्त लगा. उसने मुझे तब से देखा है जब मैं एक्टर भी नहीं बनी थी, ये सबसे अच्छी बात है. हम साथ-साथ ही बड़े हुए हैं.’

कीर्ति सुरेश का वर्क फ्रंट

कीर्ति की हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों में ‘अक्का’ और ‘डोरोथी’ शामिल है. उनकी एक और फिल्म सत्यवान सावित्री भी 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है. इसके अलावा वह जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ राउडी जनार्दन में दिखने वाली हैं. इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्मों में रफ्तार भी शामिल है, जिसमें वो राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *