इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना

8f2ca8cac633b63fcfd524959da27bf717849933001521241 original


Online Travel Booking: अगर आप भी ऑनलाइन होटल या ट्रैवल बुकिंग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. हाल ही में चीन की सरकार ने देश की प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल सेक्टर में कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन करने पर कंपनी Trip.com Group के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. सरकार ने कंपनी पर 5.2 बिलियन युआन (करीब 765 मिलियन डॉलर) यानी करीब 7,300 करोड़ (73 अरब रुपये) का जुर्माना लगाया है.

चीन बाजार के नियामक SAMR ने आरोप लगाया गया कि कंपनी ने अपनी मजबूत बाजार हिस्सेदारी का गलत फायदा उठाते हुए कुछ होटलों के साथ ऐसे समझौते किए, जिनसे उन्हें दूसरे ट्रैवल प्लेटफॉर्म के साथ काम करने में काफी दिक्कतें आई है. यह भी बताया गया कि कंपनी ने प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने वाली कई कारोबारी शर्तें लागू की थीं, जिसके बाद सरकार ने कंपनी पर यह सख्त कार्रवाई की.

क्या हैं कंपनी पर आरोप?

  • कुछ होटलों के साथ एक्सक्लूसिव एग्रीमेंट करना.
  • प्रतिस्पर्धी ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म पर होटल लिस्ट करने से रोकना.
  • होटलों पर अपने प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा कम कीमत रखने का दबाव बनाना.
  • 2020 में अपनी बाहर स्थिति का कथित तौर पर दुरुपयोग करना.

ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें

कितना लगा जुर्माना?

  • कुल जुर्माना: 5.2 बिलियन युआन (765 मिलियन अमेरिकी डॉलर) यानी करीब 7,300 करोड़ (73 अरब) रुपये
  • अवैध कमाई जब्त: 1.6 बिलियन युआन (245 मिलियन अमेरिकी डॉलर) यानी करीब 2,330 करोड़ रुपये
  • अलग से लगाया गया जुर्माना: 3.5 बिलियन युआन (520 मिलियन अमेरिकी डॉलर) यानी करीब 4,970 करोड़
  • होटलों को लौटाने का आदेश: 122 मिलियन युआन (18 मिलियन अमेरिकी डॉलर) करीब 172 करोड़

कंपनी ने क्या कहा?

Trip.com Group ने चीन के नियामक के फैसले को कबूल करते हुए कहा है कि वह जुर्माने का पूरी तरह पालन करेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा सुधारात्मक कदम लागू किए जाएंगे और भविष्य में इन्हीं नियमों का पालन जरूर करेगी. 

रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *