Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा ‘लप्पू’ सा रन आउट; वीडियो वायरल

0337df335eeeaab3d5c5fa5627e2a2ae17850003644261364 original


Ishan Kishan Run Out Fumble: ईशान किशन ने शनिवार (25 जुलाई) को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 में एक इतना सिंपल रन आउट मिस कर दिया, जिसे कोई बच्चा भी आसानी से कर सकता था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोग मजेदार कॉमेंट भी कर रहे हैं. एक ने कहा कि ईशान पाकिस्तानी क्रिकेटर को कॉम्पिटिशन दे रहे हैं. 

यह वाकया दूसरी पारी के 15वें ओवर में हुआ, जब रवि बिश्नोई गेंदबाजी कर रहे थे. बिश्नोई ने जिम्बाब्वे के तादिवानाशे मारुमानी को गेंद फेंकी. शॉट खेलकर मारुमानी भाग लिए. इस दौरान ईशान के पास उन्हें आउट करने का सुनहरा मौका था. मारुमानी ने दूसरा रन लेने से इनकार कर दिया. दूसरे छोर पर मौजूद न्यूमैन बीच क्रीज में फंस गए. 

गेंद ईशान के हाथ में आ चुकी थी. वह विकेट से थोड़ा दूर खड़े थे. उन्होंने वहीं से स्टम्प पर निशाना लगाना चाहा. ईशान ने गेंद फेंकी और उनका थ्रो मिस हो गया. वह आसानी सिर्फ दो कदम आगे बढ़कर बल्लेबाज को रन आउट कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. उनका थ्रो मिस होने के बाद बल्लेबाज क्रीज में वापस आ गया. इस तरह ईशान ने ‘लप्पू’ सा रन आउट छोड़ दिया. 

बैटिंग में ईशान किशन का कमाल 

भले ही ईशान ने फील्डिंग में मिस्टेक कर दी हो, लेकिन बैटिंग में सब धुंआ-धुंआ कर दिया. नंबर तीन पर उतरकर उन्होंने 44 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 184.09 का रहा. 

टीम इंडिया ने 90 रन से मारी बाजी, सीरीज पर भी किया कब्जा 

दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने 90 रन से जीत हासिल कर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन बनाए. चेज के लिए उतरी जिम्बाब्वे 17.5 ओवर में 129 रन पर ढेर हो गई. इस दौरान भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. 

 

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *