रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश

8a208e997816010bbc059ee69214f5591785000465561975 original


पिछले दिनों रोहित शर्मा की रिटायरमेंट का विषय खूब चर्चा में था. ऐसे दावे सामने आए थे, जिनमें कहा गया कि रोहित इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर अपने करियर का आखिरी मैच खेलने वाले हैं. इसी मैच में ‘हिटमैन’ ने 138 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. अब BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रोहित की रिटायरमेंट की अटकलों को खारिज कर दिया. इससे पहले बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया भी रिटायरमेंट की खबर को सिर्फ अफवाह मात्र बता चुके हैं.

संन्यास की अफवाह फैलाने वाले अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स ODI में 138 रन बनाए थे. वो वनडे क्रिकेट में लॉर्ड्स मैदान पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने. बताते चलें कि रोहित टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं.

राजीव शुक्ला ने सब कर दिया साफ

आगरा में आयोजित यूपी टी20 लीग के मिनी ऑक्शन के दौरान राजीव शुक्ला ने कहा, “रोहित शर्मा हमारी टीम का हिस्सा हैं और खेलना जारी रखेंगे. मीडिया और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरें झूठ हैं. फिलहाल उनकी रिटायरमेंट का कोई सवाल ही नहीं है.”

रोहित भी दे चुके हैं बयान

रोहित शर्मा ने भी बीसीसीआई को दिए एक इंटरव्यू में साफतौर पर कहा था कि बाहरी दुनिया में जो कुछ भी चल रहा है, वे उसे नजरंदाज कर रहे हैं. रोहित ने कहा कि हमेशा उन्हें अपने देश के लिए, अपनी टीम के लिए खेलने के लिए प्रोत्साहित किया गया है और वे आगे भी वैसा ही करना जारी रखेंगे.

रोहित शर्मा ने अब तक अपने 288 मैचों के वनडे करियर में 11,895 रन बना लिए हैं. उनके नाम 34 वनडे सेंचुरी हैं और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *