क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप में विराट-रोहित को मिलेगी जगह? BCCI से आया घुमाने वाला जवाब; सुनकर पकड़ लेंगे सिर

dcb86f977e839d2cd71a49cab52b5d4417818851037311364 original


विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट में उपलब्ध हैं. हिटमैन इन दिनों अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं, जबकि कोहली इंजरी के चलते बाहर हैं. दोनों ही खिलाड़ी फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिख रहे हैं, लेकिन फिर भी सवाल यही है कि क्या दोनों दिग्गजों को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिलेगी? इस पर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा ही घुमाने वाला जवाब दिया. 

सैकिया ने साफ कर दिया कि इस तरह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है. न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव ने कहा कि टीम इंडिया को लेकर समीक्षा होती रहती हैं. सिलेक्शन कमेटी, क्रिकेट कमेटी, खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के बीच लगातार बातचीत होती रहती है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि हमारा सिस्टम बहुत मजबूत है और तमाम विशेषज्ञ जुड़े हुए हैं. 

कोहली और रोहित के खेलने पर दिया घुमाने वाला जवाब

जब देवजीत सैकिया से विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि मीडिया या फिर जनता के सामने ऐसी चीजों का खुलासा करना चाहिए. यह रणनीतिक फैसले हैं और इन पर बोर्डरूम के अदंर ही चर्चा होनी चाहिए.” इससे एक बात तो साफ हो गई कि बीसीसीआई की तरफ से रोहित और विराट के खेलने को कोई अपडेट नहीं मिलने वाला है. 

रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलना चाहते हैं वर्ल्ड कप 

विराट कोहली और रोहित शर्मा कई मौकों पर ऐसे संकेत दे चुके हैं कि वे आगामी वनडे वर्ल्ड कप खेलने चाहते हैं. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद दोनों ने अपने-अपने खेल को जारी रखने की बात कही थी. लेकिन बीसीसीआई, कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की तरफ से दोनों के खेलने पर कोई साफ बात नहीं की जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों दिग्गज 2027 वर्ल्ड कप में खेल पाते हैं या नहीं. 

 

यह भी पढ़ें: हर्षित राणा IN, इस बार केएल राहुल नंबर-3, तीसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *