Eye Drops Side Effects: बिना डॉक्टर से पूछे आंखों में डाल लेते हैं कोई भी आईड्रॉप, जा सकती है रोशनी

22c2a35308e356a698a0e96e5f7ff41e17936795250311472 original


आंखों में थोड़ी सी जलन, लालिमा या खुजली होने पर कई लोग खुद ही आईड्रॉप का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं. कुछ लोग घर में रखी पुरानी दवा डाल लेते हैं, तो कुछ मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टर की सलाह के ड्रॉप्स खरीद लेते हैं. शुरुआत में इससे आराम मिल सकता है, लेकिन ऐसा करना आंखों के लिए खतरनाक साबित होता है. गलत आईड्रॉप से संक्रमण बढ़ने के साथ नजर को भी नुकसान पहुंचता है. आइए जानते हैं इसके 3 बड़े खतरे.

 स्टेरॉयड वाली ड्रॉप्स से बढ़ता है आंखों का दबाव

कुछ आईड्रॉप्स में स्टेरॉयड होता है, जिसका इस्तेमाल आंखों की कुछ खास समस्याओं में डॉक्टर की सलाह पर किया जाता है. लेकिन बिना जांच और निगरानी के इनका इस्तेमाल करने से आंखों के अंदर दबाव बढ़ता है. लंबे समय तक ऐसा होने पर ग्लूकोमा यानी काला पानी होने का खतरा रहता है. इससे आंखों की नस को नुकसान पहुंचता है और नजर धीरे-धीरे कमजोर हो सकती है. कुछ मामलों में स्टेरॉयड के लंबे इस्तेमाल से मोतियाबिंद का खतरा भी बढ़ता है. इसलिए किसी दूसरी बीमारी के लिए लिखी गई स्टेरॉयड ड्रॉप्स अपनी मर्जी से इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें : World Vegan Day: वीगन डाइट क्या है और इसमें क्या खाया जाता है? जानें फायदे 

गलत आईड्रॉप से बढ़ता है संक्रमण

आंखों में लालिमा, खुजली, जलन या पानी आने की वजह हमेशा एक जैसी नहीं होती. इसके पीछे एलर्जी, ड्राई आई, वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण जैसी अलग-अलग वजहें होती हैं. ऐसे में हर समस्या का इलाज भी अलग होता है. बिना जांच के गलत आईड्रॉप डालने से परेशानी बढ़ती है. कई बार दवा से कुछ समय के लिए आराम मिल जाता है, लेकिन असली बीमारी का इलाज नहीं हो पाता. इसके अलावा पुरानी, एक्सपायर हो चुकी या किसी दूसरे व्यक्ति की इस्तेमाल की हुई आईड्रॉप से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है.

 आंखों में परेशानी होने पर क्या करें?

आंखों में दर्द, लालिमा, ज्यादा पानी आना, कीचड़ जमना या धुंधला दिखाई देना जैसी परेशानी होने पर खुद से दवा न डालें. सबसे पहले आई स्पेशलिस्ट से जांच कराएं. डॉक्टर आंखों की समस्या के हिसाब से सही दवा और उसकी मात्रा बताते हैं. आईड्रॉप डालने से पहले हाथ साफ करें और बोतल की नोक को आंख या किसी दूसरी सतह से न छूने दें. दवा की एक्सपायरी और खोलने के बाद इस्तेमाल करने की अवधि भी जरूर देखें. अगर अचानक नजर कम होने लगे, तेज दर्द हो या आंख में चोट लगे, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें.

यह भी पढ़ें : Dengue Symptoms: हेल्दी और फिट इंसान को भी हो सकता है गंभीर डेंगू, ऐसे करें बचाव 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *