दिल्ली में 942 और पटना में 1000 के पार पहुंची गैस सिलेंडर की कीमत, जानें अपने शहर का रेट

9ba86d6ecdb0070b935d3e3a3422524117853753069281379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • भारत 2027 तक अमेरिका से एक-चौथाई एलपीजी आयात करेगा.
  • यह कदम मध्य-पूर्व पर निर्भरता घटाएगा, आपूर्ति जोखिम कम करेगा.
  • इंडियन ऑयल सीधे एलपीजी लाने को विशाल गैस कैरियर लेगा.

LPG Rate Today on 30 July: देश में LPG की कीमतों को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं, भले ही इसकी कीमत एक महीने से ज्यादा समय से नहीं बदली गई है. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के चलते पश्चिम एशिया वाले क्षेत्र की बिगड़ती स्थिति की वजह से हाल के दिनों में होर्मुज (Strait of Hormuz) के अहम शिपिंग रूट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में भी भारी कमी आई है.

ऐसे में मिडिल ईस्ट पर निर्भरता कम करने और सप्लाई में रुकावट से बचने के लिए भारत 2027 तक अपनी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की कुल इंपोर्ट का एक-चौथाई हिस्सा अमेरिका से मंगाने की योजना बना रहा है. भारत के इस कदम से अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर भी बात कुछ आगे बढ़ने की उम्मीद है. 

शहरवार एलपीजी की कीमतें

शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली  942.0 रुपये 3113.5 रुपये
मुंबई 941.5 रुपये  3067.5 रुपये
कोलकाता 968.0 रुपये 3256.0 रुपये
चेन्नई  957.5 रुपये  3283.0 रुपये
बेंगलुरु 944.5 रुपये  3198.0 रुपये
अमृतसर 983.0 रुपये  3220.0 रुपये
लखनऊ 979.5 रुपये 3236.0 रुपये
गाजियाबाद 939.50 रुपये 3113.50 रुपये
पटना 1031.5 रुपये 3400.5 रुपये

खाड़ी देशों पर कम हो निर्भरता

साल की शुरुआत में ईरान और अमेरिका में जंग और इस दौरान होर्मुज की नाकेबंदी से देश में एलपीजी की भारी कमी महसूस की गई. यही वजह है कि अब भारत एलपीजी के स्रोतों में विविधता लाने का फैसला ले लिया है.

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है. 2025 में भारत ने अपने 21.85 मिलियन मीट्रिक टन LPG आयात का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा मिडिल ईस्ट से मंगाया. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में LPG की कुल खपत में आयात की हिस्सेदारी लगभग 66% थी.

इंडियन ऑयल ने VLGCs पर लगाया दांव

इस बीच, ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि भारत की सबसे बड़ी रिफाइनरी कंपनी- इंडियन ऑयल कॉर्प (IOC) एक बहुत बड़े गैस कैरियर (VLGCs) में 50% हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रही है.

कंपनी अमेरिका से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) का आयात बढ़ाने की तैयारी कर रही है. IOC VLGCs की ओनरशिप लेने वाली पहली भारतीय रिफाइनरी कंपनी होगी. यानी कि अब गैस मंगाने के लिए किराए के चार्टर्ड LPG और क्रूड टैंकरों पर निर्भर रहने के बजाय कंपनी खुद के विशालकाय जहाज से अमेरिका से सीधे भारी मात्रा में रसोई गैस का आयात करेगी. 

ये भी पढ़ें:

कितनी बढ़ी आज पेट्रोल की कीमत, डीजल का क्या चल रहा भाव? जानें फ्यूल रेट पर ताजा अपडेट 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *