SBI की UPI सर्विस आज रहेगी बंद, जानें कितनी देर नहीं कर पाएंगे लेनदेन

79c3e558e28a9879bcb452934a122f2617884938844751435 original


अगर आप पैसे भेजने, ऑनलाइन खरीदारी या किसी बिल का पेमेंट करने के लिए SBI की UPI सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक की UPI सर्विस 4 सितंबर को कुछ समय के लिए नहीं चलेगा. बैंक ने ग्राहकों को पहले ही इसकी जानकारी दे दी है.

SBI के मुताबिक, ये रुकावट किसी तकनीकी खराबी की वजह से नहीं बल्कि तय तकनीकी रखरखाव के कारण होने वाली है. बैंक समय-समय पर अपने डिजिटल सिस्टम का मेंटेनेंस करता है, ताकि सेवाओं को और सुरक्षित बनाया जा सके. 

कितनी देर नहीं चलेगा यूपीआई?

SBI की ओर से जारी जानकारी के अनुसार UPI सर्विस को 45 मिनट के लिए रोका जाएगा. SBI अलर्ट में बताया गया है कि मेंटेनेंस विंडो 4 सितंबर को रात 12:15 बजे से 1:00 बजे तक है. हालांकि, कुछ रिपोर्टों में 12:30 बजे से 1:15 बजे तक की विंडो भी बताई गई है. इस दौरान SBI की यूपीआई सर्विस से पेमेंट नहीं हो पाएगा, इसलिए अगर कोई जरूरी पेमेंट करना है तो उसे इस समय से पहले कर लेना चाहिए.

Chairman’s Club की रसोई सील, 40 किलो एक्सपायरी मिर्च और कॉकरोच मिले

कैसे होगा काम?

मेंटेनेंस के दौरान छोटे पेमेंट के लिए ग्राहक UPI Lite का इस्तेमाल कर सकते हैं. SBI ने भी ग्राहकों को UPI Lite का ऑप्शन इस्तेमाल करने की सलाह दी है. UPI Lite से छोटे मोटे पेमेंट किए जा सकते हैं और हर पेमेंट के लिए लाइट में तो UPI PIN डालने की भी जरूरत नहीं होती है. SBI की जानकारी के मुताबिक UPI Lite से एक ट्रांजैक्शन में 1000 रुपए तक का पेमेंट किया जा सकता है, जबकि UPI Lite बैलेंस की अधिकतम सीमा 5000 रुपए होती है. 

ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

अगर आपको रात में किसी को पैसे भेजने हैं या कोई जरूरी ऑनलाइन पेमेंट करना है, तो बेहतर होगा कि आप उसे मेंटेनेंस शुरू होने से पहले पूरा कर लें. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या किसी दूसरे पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

रसोई गैस के दाम में क्या हुआ बदलाव? जानिए 4 सितंबर का नया LPG रेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *