Gen Z के भरोसे Amazon-Myntra का बिजनेस, युवा तय कर रहे हैं फैशन ट्रेंड

f40211b559dfdec5143728e204c4728a17924717899841482 original


भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का बाजार तेजी से बदल रहा है और इसमें Gen Z यानी युवा ग्राहकों की भूमिका सबसे अहम बनती जा रही है. फैशन से लेकर स्किनकेयर और प्रीमियम ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक, युवा अब अपनी पसंद, जरूरत और लाइफस्टाइल के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं.

Amazon और Myntra की हाल ही की रिपोर्ट्स बताती हैं कि छोटे शहरों में बढ़ती मांग और नए ब्यूटी ट्रेंड्स ई-कॉमर्स कंपनियों के कारोबार को नई दिशा दे रहे हैं. Myntra की रिपोर्ट ‘बयूटी इन द एज औफ जेंन जी ’ के अनुसार, युवा ग्राहक ब्यूटी और पर्सनल केयर पर पहले से ज्यादा खर्च कर रहे हैं. प्लेटफॉर्म पर Gen Z ग्राहक इस श्रेणी में औसत ग्राहक की तुलना में 1.2 गुना खर्च करते हैं. उनके खर्च में ब्यूटी और पर्सनल केयर की हिस्सेदारी भी 75 फीसदी अधिक है.

खास बात यह है कि Myntra के Gen Z ब्यूटी ग्राहकों में करीब आधे टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. सनस्क्रीन, सीरम, हेयर मास्क और कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है. प्लेटफॉर्म पर कोरियन ब्यूटी उत्पादों की मांग सालाना आधार पर 200 फीसदी बढ़ी है, जबकि इनकी खोज में 300 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई.

Amazon के फैशन और ब्यूटी ग्राहकों में 52 प्रतिशत Gen Z

Amazon फैशन के डायरेक्टर निखिल सिन्हा के मुताबिक, भारत में कंपनी के फैशन और ब्यूटी ग्राहक आधार में Gen Z की हिस्सेदारी लगभग 52 फीसदी है. त्योहारों के दौरान खरीदारी में भी इस वर्ग का बड़ा योगदान देखने को मिल रहा है. कंपनी के प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम ब्रांड्स की बिक्री हिस्सेदारी पिछले साल के करीब 10 फीसदी से बढ़कर 20 फीसदी हो गई है.

Amazon की फेस्टिव सेल के पहले चरण में लगभग 44 करोड़ ग्राहक विजिट दर्ज किए गए. इनमें करीब 70 फीसदी विजिट देश के नौ प्रमुख महानगरों के बाहर से आए. पहली बार फैशन और ब्यूटी ऑर्डर में गैर-मेट्रो शहरों की हिस्सेदारी लगभग 51-52 फीसदी तक पहुंची. इससे स्पष्ट है कि ऑनलाइन खरीदारी का विस्तार अब बड़े शहरों तक सीमित नहीं है.

ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए क्या है संकेत?

युवाओं की बदलती पसंद कंपनियों को अपने प्रोडक्ट कलेक्शन, डिलीवरी सेवाओं और डिजिटल शॉपिंग अनुभव में बदलाव करने के लिए प्रेरित कर रही है. कुल मिलाकर, Gen Z की बढ़ती भागीदारी, छोटे शहरों से आती मांग और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की लोकप्रियता भारत के ऑनलाइन फैशन एवं ब्यूटी बाजार के लिए विकास के नए अवसर पैदा कर रही है.

छोटे शहरों से मिल रहा कारोबार को बढ़ावा

Amazon और Myntra के आंकड़े दिखाते हैं कि छोटे शहरों के ग्राहक अब केवल किफायती उत्पादों तक सीमित नहीं हैं. वे प्रीमियम ब्रांड, इंटरनेशनल ब्यूटी प्रोडक्ट्स और अपनी जरूरत के हिसाब से तैयार स्किनकेयर विकल्प भी तलाश रहे हैं. सोशल मीडिया क्रिएटर्स और ऑनलाइन कंटेंट भी नए उत्पादों को लोकप्रिय बनाने में मदद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Royal Stag, McDowell’s पर मंडराया खतरा, शराब कंपनियों के दफ्तरों में छापेमारी

यह भी देखें- 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *