मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा

1568c2ebe7514e59ebff722202ee83ce1784376096784975 original


2027 एकदिवसीय वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट तैयारियां शुरू कर चुका है. युवाओं को लगातार मौके मिल रहे हैं, लेकिन टीम के सबसे प्रभावी तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद सिराज वनडे टीम से बाहर हैं. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सिराज की वनडे टीम में गैरमौजूदगी को लेकर टीम मैनेजमेंट और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से स्पष्टता मांगी है.

आकाश चोपड़ा का कहना है कि मोहम्मद सिराज को चुपचाप टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. टी20 टीम से वो पहले ही बाहर हैं और वनडे से यह कहकर बाहर कर दिया गया कि वो पुरानी गेंद से अधिक प्रभावशाली नहीं हैं.

चयनकर्ताओं को दिखाया आईना

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर सेलेक्टर्स को आईना दिखाते हुए कहा, “उन्हें वनडे टीम से यह कहकर बाहर कर दिया गया कि वो पुरानी गेंद से ज्यादा प्रभावशाली नहीं हैं. वो टी20 क्रिकेट से बाहर थे, लेकिन वर्ल्ड कप में खेले. मगर वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में उन्होंने 3 विकेट ले डाले थे. उस दिन उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच वाला परफॉरमेंस दिया और अब वो वनडे टीम में भी दिखाई नहीं दे रहे हैं.”

मोहम्मद सिराज आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में कोई वनडे मैच खेले थे. उसके बाद उन्हें अफगानिस्तान और फिर इंग्लैंड सीरीज में भी नजरअंदाज किया गया. चोपड़ा ने उम्मीद जताई कि आने वाली सीरीज में सिराज को मौका मिलना चाहिए.

चैंपियंस ट्रॉफी से भी हुए थे बाहर

जब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड का एलान हुआ था, तब टीम में मोहम्मद सिराज का नाम शामिल नहीं था. उन्हें बाहर किया जाना वाकई एक चौंकाने वाला फैसला रहा. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सिराज एक समय दुनिया के नंबर-1 ODI बॉलर हुआ करते थे, लेकिन अब लगता है वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल नहीं हैं.

यह भी पढ़ें:

तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास

21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *