लखनऊ के खिलाफ शतक से चूके रोहित शर्मा, फिर भी बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड

245e9bc9f63faeaee0b9357a61a064c01777917608749975 original


रोहित शर्मा 22 दिन के बाद मैदान पर लौटे थे. मुंबई इंडियंस के लिए पांच मुकाबले मिस कर चुके थे, लेकिन वापसी की तो ऐसी कि पीट-पीटकर गेंदबाजों का भूत बना दिया. सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 44 गेंद में 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. रोहित अपने IPL करियर का तीसरा शतक लगाने से चूक गए, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड बना डाले हैं.

रोहित ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड

सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड- रोहित शर्मा ने अपने IPL करियर की चौथी सबसे तेज फिफ्टी लगाई. उन्होंने  लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मुकाबले में 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. यह आईपीएल में लखनऊ के खिलाफ रोहित की सबसे तेज फिफ्टी भी है. वैसे रोहित की IPL में सबसे तेज फिफ्टी 23 गेंदों में आई, जो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में बनाई थी.

LSG के खिलाफ सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर- रोहित शर्मा ने IPL करियर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है. इससे पहले रोहित का LSG के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 68 रन था, जो उन्होंने 2024 सीजन में बनाया था. अब IPL 2026 के मैच में उन्होंने 84 रन बनाए हैं.

मुंबई के लिए चौथी सबसे बड़ी पार्टनरशिप- रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ने इस मुकाबले में पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की. यह IPL में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों द्वारा किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी MI के लिए 143 रनों की साझेदारी कर चुके हैं.

  • 167 रन – रोहित शर्मा और हर्शल गिब्स
  • 163 रन – सचिन तेंदुलकर और ड्वेन स्मिथ
  • 148 रन – रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन 
  • 143 रन – सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा
  • 143 रन – रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन

यह भी पढ़ें:

6,6,6,6,6… वापस आते ही रोहित शर्मा ने ठोकी सबसे तेज हाफ-सेंचुरी, LSG के खिलाफ रचा इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *