हार्दिक पांड्या से छिनेगी कमान तो कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? 3 खिलाड़ी बड़े दावेदार

5bbcab0c6b013afd060258272c5f53cd1777806517411975 original


वह मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट का भरोसा था, जब उसने गुजरात टाइटंस के साथ हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था. साफतौर पर MI का मैनेजमेंट हार्दिक को अपने लॉन्ग-टर्म कप्तान के रूप में देख रहा था. मगर वे सभी प्लान धरे के धरे रह गए हैं, क्योंकि हार्दिक बतौर कप्तान लगातार फेल हुए हैं. 2024 और 2025 में मुंबई खिताब से वंचित रह गई थी. अब IPL 2026 में भी टीम का बुरा हाल है. लगातार 3 खराब सीजन के बाद अवश्य ही एक नए कप्तान की तलाश की जा सकती है. अगर MI हार्दिक को कप्तानी से हटाती है, तो जानिए कौन से 3 खिलाड़ी उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं.

तिलक वर्मा

अगर हार्दिक पांड्या को हटाया जाता है, तो जरूर रोहित शर्मा को कप्तानी वापस देने का विकल्प खुला रहेगा. मगर MI मैनेजमेंट ने लॉन्ग-टर्म प्लान को ध्यान में रखते हुए हार्दिक को कप्तानी सौंपी थी. ऐसे में टीम को जरूर एक युवा कप्तान नियुक्त करना चाहेगी. 23 वर्षीय तिलक पिछले पांच साल से मुंबई इंडियंस के साथ हैं, टीम का माहौल भलीभांति जानते हैं. अच्छा खासा अनुभव भी प्राप्त कर चुके हैं. इसलिए तिलक को लंबे समय तक कप्तानी सौंपने पर अवश्य ही विचार किया जा सकता है.

जसप्रीत बुमराह

यह कहना गलत नहीं कि जसप्रीत बुमराह को विश्व क्रिकेट में पहचान दिलाने में इंडियन प्रीमियर लीग ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई. 14 साल से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं, दुनिया उनकी कप्तानी की झलक भी देख चुकी है. 2024-25 BGT में उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी की थी, पर्थ में खेले गए उस मैच को भारत ने 295 रनों से जीता था. उन्होंने कभी MI की कप्तानी नहीं की है, लेकिन बुमराह दिखा चुके हैं कि उन्हें गेम को चलाना अच्छे से आता है और एक बेहतरीन लीडर भी साबित हो सकते हैं.

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव कभी मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान नहीं रहे हैं, लेकिन 3 मुकाबलों में उन्हें कप्तानी का अवसर मिला था. सूर्यकुमार की फॉर्म चाहे बहुत बढ़िया ना हो, लेकिन बतौर कप्तान सूर्या का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. इसी साल उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. सूर्यकुमार की उम्र 35 वर्ष हो चली है, इसलिए वे मुंबई के लॉन्ग-टर्म प्लान में फिट नहीं बैठेंगे. ऐसे में संभव ही उन्हें कुछ समय के लिए कप्तानी सौंपी जाए, जिससे वो तिलक वर्मा या किसी अन्य युवा को लीडरशिप स्किल्स सिखा सकें.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम मुंबई इंडियंस! 9 मैच में सिर्फ 2 जीत; ये 5 हैं जिम्मेदार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *