PG छात्रों के लिए काम की खबर, सरकार दे रही हर महीने 15K की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई?

5965c9b6db87ec74f938ff06030fd8ca17809334724871294 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • चयन अखिल भारतीय मेरिट आधार पर; ऑनलाइन आवेदन करें.

हायर एजुकेशन हासिल करने की इच्छा रखने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए केंद्र सरकार की राष्ट्रीय स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति (NSPG) योजना बड़ी राहत लेकर आई है. इस योजना के तहत योग्य छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की पढ़ाई के दौरान हर महीने 15,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.

सरकार की इस पहल का उद्देश्य मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. कई बार आर्थिक तंगी के कारण छात्र स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं. ऐसे छात्रों के लिए यह योजना काफी लाभदायक साबित हो सकती है.

कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति?

राष्ट्रीय स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित छात्रों को 15,000 रुपये प्रति माह की दर से छात्रवृत्ति दी जाती है. यह राशि साल में 10 महीने के लिए प्रदान की जाती है. छात्र अपनी पढ़ाई की अवधि के दौरान अधिकतम दो वर्षों तक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इस प्रकार पात्र छात्रों को दो वर्षों में कुल 3 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है, जिससे उनकी पढ़ाई का खर्च काफी हद तक कम हो जाता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ केवल उन छात्रों को मिलेगा जो पहली बार किसी स्नातकोत्तर (Postgraduate) पाठ्यक्रम में प्रवेश ले रहे हैं. उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय में पूर्णकालिक (Full-Time) पीजी कोर्स में दाखिला होना जरूरी है. इसके अलावा आवेदक की आयु आवेदन के समय 30 वर्ष से कम होनी चाहिए. सरकार ने योजना का लाभ जरूरतमंद छात्रों तक पहुंचाने के लिए पारिवारिक आय की सीमा भी निर्धारित की है.

आय सीमा क्या है?

योजना के तहत आवेदन करने वाले छात्र के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. आय प्रमाण पत्र के आधार पर पात्रता की जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें – UP Government Scholarships: 12वीं पास बेटियों के लिए खुशखबरी! यूपी सरकार दे रही स्कॉलरशिप, ऐसे उठाएं लाभ

कैसे होगा चयन?

राष्ट्रीय स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति योजना में चयन अखिल भारतीय मेरिट (All India Merit) के आधार पर किया जाएगा. यानी देशभर से आवेदन करने वाले छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन और निर्धारित मानकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी. इसी मेरिट लिस्ट के अनुसार योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसलिए बेहतर शैक्षणिक रिकॉर्ड वाले छात्रों के चयन की संभावना अधिक रहती है.

आवेदन की प्रक्रिया

छात्रों को इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (National Scholarships Portal) के माध्यम से स्वीकार किए जाते हैं. आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके साथ ही छात्रों को कक्षा 9वीं से लेकर उच्चतम योग्यता तक की अंकतालिकाएं, प्रवेश पत्र, बैंक खाते की जानकारी और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे.

यह भी पढ़ें – UGC Scholarship 2026: सिंगल गर्ल चाइल्ड को मिलेगी 72,400 रुपये की स्कॉलरशिप, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *