Tumbadchi Manjula Day 4 BO: इस मराठी फिल्म ने 4 दिन में वसूला बजट का 66 परसेंट, ‘राजा शिवाजी’-‘देऊळ बंद 2’ के बाद एक और सक्सेसफुल फिल्म

860d8b8d0fd67762b456750f8541eaef1781094446550587 original


इन दिनों थिएटर में मराठी फिल्में धमाल मचा रही हैं. पहले ‘राजा शिवाजी’, फिर ‘देऊळ बंद 2’ और अब ‘तुंबाडची मंजुला’ धमाका कर रही है. सई ताम्हणकर और जितेंद्र जोशी की  ‘तुंबाडची मंजुला’ भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दे उड़ा रही है. फिल्म ने 4 दिनों में ही बजट का 60 परसेंट से ज्यादा का बजट वसूल लिया है.

ये भी पढ़े- Deool Band 2 Box Office: ‘देऊळ बंद 2’ ने रितेश देशमुख की ‘वेड’ को पछाड़ा, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म

चौथे दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन 70 लाख की कमाई की है. पहले दिन के मुकाबले 29.62 परसेंट का इजाफा देखने को मिला. पहले दिन फिल्म ने 54 लाख की कमाई की थी. पहले दिन फिल्म के 391 शोज मिले थे. फिर रविवार को शो बढ़ाकर 500 कर दिए. और सोमवार को 600 शोज मिले.

‘तुंबाडची मंजुला’ ने टोटल 3.95 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं 4.66 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म से पहले हफ्ते के अंत तक 5.5 करोड़ तक का कलेक्शन करने की उम्मीदें हैं.

ये भी पढ़ें- Dhamaal 4: बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रहे अजय देवगन, इस दिन रिलीज होगी ‘धमाल 4’

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
पहले दिन- 54 लाख
दूसरे दिन- 98 लाख 
तीसरे दिन- 1.73 करोड़
चौथे दिन- 70 लाख

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 6 करोड़ के बजट  में बनी है. फिल्म ने 3.95 करोड़ कमाए और रिकवरी 65.83 परसेंट रही. फिल्म हॉरर कॉमेडी है. इसे विविध कोरगावकर ने बनाया है. फिल्म में सई के अलावा ओम भुटकर, जितेंद्र जोशी, मारकंद अनसपुरे, उमेश जगतप जैसे स्टार्स हैं. फिल्म की कहानी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

2026 की टॉप 5 मराठी ग्रॉसर में हुई शामिल

बता दें कि ‘राजा शिवाजी’ और ‘देऊल बंद 2’ के बाद ये मराठी इंडस्ट्री की तीसरी सक्सेसफुल फिल्म बनने वाली है. इसी के साथ फिल्म 2026 की टॉप 5 मराठी ग्रॉसर में भी शामिल हो गई है. फिल्म ने ‘सुपर डुपर’ को पछाड़ दिया है. ‘सुपर डुपर’ ने 3.44 करोड़ का कलेक्शन किया था. सुपर डुपर टॉप 5 में पांचवें नबंर पर थी. फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स से उम्मीदें हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में धमाका करेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *