ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में श्रीलंका ए ने भारत ए को सुपर ओवर में हरा दिया है. तिलक वर्मा की टीम इंडिया ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 265 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका ए की टीम भी निर्धारित ओवरों में 265 रन ही बना सकी. इस तरह मैच टाई रहा. फिर सुपर ओवर खेला गया, जिसमें भारत के हिस्से हार आई. यहां पढ़ें सुपर ओवर की 12 गेंद में क्या कुछ हुआ.
सुपर ओवर में क्या कुछ हुआ, कैसा हारा भारत?
सुपर ओवर में श्रीलंका ए की टीम पहले बैटिंग करने आई. भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने गेंद अरशद खान को सौंपी. अरशद ने मैच में अंतिम ओवर में श्रीलंका ए को पांच रन नहीं बनाने दिए थे, लेकिन सुपर ओवर में अरशद वैसी गेंदबाजी नहीं कर सके.
सुपर ओवर में श्रीलंका की बैटिंग
पहली गेंद- 2 रन
वाइड गेंद
दूसरी गेंद – 2 रन
तीसरी गेंद- 3 रन
चौथी गेंद- 6 रन
नो बॉल
छठी गेंद- लेग बाय के रूप में 1 रन
इस तरह श्रीलंका ने पहले बैटिंग करने के बाद सुपर ओवर में 16 रन बनाए थे. अब टीम इंडिया को जीत के लिए 17 रन बनाने थे. वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेड्गे को बैटिंग के लिए भेजा गया.
सुपर ओवर में भारत की बैटिंग
पहली गेंद- 2 रन
दूसरी गेंद- जीरो रन
तीसरी गेंद- एक रन
तीन गेंद में भारत ने सिर्फ तीन रन बनाए. अभी तक स्ट्राइक पर वैभव सूर्यंशी नहीं आए थे. अब वैभव से जीत की पूरी उम्मीद थी, लेकिन तीन गेंद में 14 रन बनाना आसान नहीं था.
चौथी गेंद- दो रन
पांचवीं गेंद- 4 रन
छठी गेंद- जीरो रन
इस तरह सुपर ओवर में टीम इंडिया सिर्फ 9 रन ही बना सकी. श्रीलंका ए की टीम ने सुपर ओवर जीत लिया.
भारत ने मैच में बनाए थे 265 रन, हारा हुआ मैच कराया था टाई
भारत ए और श्रीलंका ए का मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ था. सुपर ओवर के जरिए इस मैच का रिजल्ट निकला. हालांकि, भारत ने मैच में करिश्माई वापसी की थी. तिलक वर्मा की टीम इंडिया ए ने लास्ट ओवर में श्रीलंका को पांच रन नहीं बनाने दिए थे. एक समय मैच पूरी तरह से श्रीलंका की पकड़ में था. भारत ए की हार तय लग रही थी, लेकिन अरशद खान ने बाजी पलट दी, और हारा हुआ मैच टाई कराया था. 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए ने 47 ओवर में 7 विकेट पर 248 रन बना लिए थे, लेकिन लास्ट 18 गेंद में 18 और आखिरी ओवर में पांच रन नहीं बने. ऐसे में मैच टाई हुआ था.
यह भी पढ़ें-
OMG! अरशद खान ने श्रीलंका को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 5 रन; पढ़ें लास्ट ओवर का रोमांच