Petrol-Diesel: बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम! कच्चे तेल की सप्लाई पर लगा ग्रहण, फिर खफा हुआ ईरान- रिपोर्ट

100a95cae0e42d3b7ebc2e9ea718dc8817816991672461346 original


Hormuz Block: बीते दिनों जब खबरें आईं कि ईरान और यूएस के बीच चल रहा युद्ध समाप्त होने जा रहा है. दोनों देशों के बीच शांति वार्ता हो चुकी है, इससे तमाम देशों के बीच खुशी का माहौल था. लेकिन अब एक बार फिर से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों देशों के बीच शांति वार्ता नहीं हो पाई है. बल्कि ईरान एक बार फिर से नाराज हो गया है. हो सकता है एक बार फिर वो हॉर्मुज को ब्लॉक कर दे और तेल गैस की किल्लतें और महंगाई की मार एक बार फिर से सभी को देखने को मिलें.

ईरान हुआ फिर से नाराज
दरअसल CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी खूफिया एजेंसियों ने बताया है कि ईरान जब चाहे तब हॉर्मुज को ब्लॉक कर सकता है. हाल ही में हुए युद्ध के बाद इस क्षेत्र में शक्ति संतुलन बिगड़ गया है. तेल और गैस के लिए सबसे जरूरी रास्ते पर ईरान का दबदबा बढ़ गया है, जिससे वो वैश्विक ऊर्जा बाजार और व्यापार को कभी भी प्रभावित कर सकता है.

ये भी पढ़ें: Pakistan News: पाकिस्तान ने समझी महिलाओं की जरूरत, खत्म किया ये वाला टैक्स, फैसले की हो रही तारीफ

एक अमेरिकी सूत्र ने CNN को बताया है कि, ‘अब ईरान के पास इस जलमार्ग पर वास्तविक नियंत्रण जैसा प्रभाव है, जो किसी परमाणु हथियार से भी ज्यादा ताकतवर हथियार साबित हो सकता है.’

महंगा होगा पेट्रोल डीजल
इस खबर रिपोर्ट के सामने आने के बाद एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ गई है. यदि ईरान हॉर्मुज को ब्लॉक कर देता है तो एक बार फिर से तेल और गैस की किल्लत देखने को मिलेगी. देश में बीते महीने की पेट्रोल- डीजल के दामों में लगातार 4 बार बढ़ोतरी हुई, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी. ना केवल पेट्रोल- डीजल बल्कि गैस की किल्लतें भी दोबारा हो सकती हैं. इसके अलावा महंगाई की दर भी बढ़ जाएगी. ये बहुत ही परेशानी और तनाव वाली बात है.

ईरान यदि हॉर्मुज ब्लॉक करता है तो कच्चे तेल की आवाजाही एक बार फिर से प्रभावित होगी और ये आम जनता के लिए बिलकुल भी अच्छी खबर नहीं है. हालांकि फिलहाल इस पर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, ये केवल रिपोर्ट्स के दावे हैं.

ये भी पढ़ें: E20 Business: मोटी कमाई का नया फॉर्मूला, कम निवेश में शुरू करें इथेनॉल से जुड़े ये 3 दमदार बिजनेस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *